1
नारी का अभिमान है, मांग भरा सिंदूर।
यदि संकट में आ गया, सब खुशियां काफ़ूर।
सब खुशियां काफ़ूर, इसे गर नहीं बचाया।
जीवन होगा व्यर्थ, व्यर्थ यह नर की काया।
उठो हिन्द के शेर, लगा दो ताकत सारी।
पहलगाम का न्याय, मांगती है अब नारी।
2
सीमा पर फिर से भरी, शेरों ने हुंकार,
वीरों ने फिर कर दिया, दुश्मन का संहार।
दुश्मन का संहार, हिली वसुंधरा सारी,
ध्वस्त हुआ नापाक, गूंजती जय जयकारी।
जली क्रोध की ज्वाल, बनाया दुश्मन कीमा।
जय भारत के वीर, सुरक्षित है अब सीमा।
(3)
दिखलाया है देश ने, क्या होता प्रतिकार।
पल भर में ही कर दिया, दुष्टों का संहार।
दुष्टों का संहार, शौर्य सीने में उबला।
हुए ठिकाने ध्वस्त, सांप को बिल में कुचला।
किया सफाया पूर्ण, सबक उसको सिखलाया।
भारत शक्ति महान, जगत को यह दिखलाया।
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)ALSO READ:
You may also like
राष्ट्र सर्वोपरि,हर परिस्थिति में राष्ट्र के साथ खड़े रहे : डॉ. सुरेखा डंगवाल
उत्कर्ष स्वयं सहायता समूह ने खोला रेस्टोरेंट, महिलाओं को मिला आजीविका का नया माध्यम
मां विंध्यवासिनी के दर्शन से मिलता है दिव्य अनुभव : पंकज सिंह
(अपडेट) केंद्रीय स्वास्थ मंंत्री नड्डा ने किए आदि कैलाश के दर्शन, बोले-उत्तराखंड में अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता
झज्जर जिले में दाे दिन में 174 अवैध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े