गीत
मन प्रवाहित चेतना के आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म अध्यात्म तेज संवाहित सरल।
योग निष्ठित नियम सामर्थ्य बल।
नयनों में नेह सबके लिए।
भेद सब आपने विस्मृत किए।
गुरु के नाम से भव पार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म पथ पर नित कर्मठ चले।
ब्रह्म विद्या योग विद्या साथ ले।
मनस की सामर्थ्य का कर निर्वहन।
उच्च सद्गुण वृतियों का संचरण।
आत्मबल के शुद्धतम विस्तार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
है अहिंसा नित धर्म सबका
सत्य राह की दिखलाई है।
जियो और जीने दो शिक्षा
महावीर ने सिखलाई है।
जैन धर्म ध्वजा का आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
*महावीर जयंती पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।*
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
You may also like
भारत की डिजिटल स्ट्राइक: डॉन और ARY समेत पाकिस्तान के 16 यूट्यूब न्यूज चैनल ब्लॉक, देखें पूरी लिस्ट
Rajasthan Politics: क्यों भड़के हैं ज्ञानदेव आहूजा, कहा-सावधान रहना सीएम भजनलाल शर्मा...
गोरखपुर में परीक्षा से पहले छात्र का अपहरण, दो गिरफ्तार
इन्हे कभी ना लोटाये अपने घर से खाली हाथ, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल | जानिए… ⤙
अनिरुद्धाचार्य महाराज: एक प्रसिद्ध कथावाचक की पारिवारिक जिंदगी