India vs England Test Series : भारतीय क्रिकेट के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपने करियर का 7वां टेस्ट शतक जड़कर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को पीछे छोड़ दिया। इसी के साथ वो सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं।
पंत ने यह रिकॉर्ड बेहद स्टाइल में बनाया, उन्होंने भारतीय पारी के 100वें ओवर की पहली गेंद पर शोएब बशीर को छक्का जड़ते हुए ये शतक पूरा किया। यह उनका सितंबर 2024 के बाद पहला शतक है। पिछली बार उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 109 रन की पारी खेली थी।
Rishabh Pant on the international Yoga day. 🤣 pic.twitter.com/55Ob1xxCyY
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 21, 2025
धोनी को पछाड़ा, पंत का कमाल
धोनी ने अपने टेस्ट करियर में 90 मैचों में 4876 रन बनाए थे, जिसमें 6 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं पंत ने सिर्फ 44 टेस्ट में ही 3000 रन पूरे कर लिए हैं, और उनका औसत लगभग 44 रन प्रति पारी का है। उन्होंने अब तक 15 अर्धशतक भी जमाए हैं।
WHAT A KNOCK, WHAT A CELEBRATION! 💪💯
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 21, 2025
2018, 2021 & now 2025 - 𝙍𝙄𝙎𝙃𝘼𝘽𝙃-𝙋𝘼𝙉𝙏𝙄 continues on the English soil! 💪
👉 7th Test century
👉 4th vs ENG in Tests
👉 3rd in ENG in Tests#ENGvIND 1st Test, Day 2 | Streaming LIVE NOW on JioHotstar 👉 https://t.co/PLSZ49Mrj4… pic.twitter.com/MUySzy7Jr8
विकेटकीपर बैटर्स की टेस्ट शतक लिस्ट – भारत
ऋषभ पंत – 7 शतक
एम.एस. धोनी – 6 शतक
रिद्धिमान साहा – 2 शतक
सैयद किरमानी, फारुख इंजीनियर – 2 शतक
नयन मोंगिया – 1 शतक
पंत की ये पारी एक बार फिर साबित करती है कि वो सिर्फ स्टाइलिश नहीं, बल्कि मैच विनर भी हैं। चोट और ब्रेक के बाद उनकी ये वापसी भारतीय टीम के लिए बहुत खास है।
ALSO READ: हर कदम पर इतिहास, हर स्ट्रोक में क्लास, यशस्वी ने जड़े रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड, देखिए आंकड़ों की ये बौछार
You may also like
पटना : सोमवार को कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल के पटना-राघोपुर संपर्क मार्ग का लोकार्पण, सीएम नीतीश कुमार ने की घोषणा
हाउसफुल 5 की तीसरे वीकेंड पर कमाई में गिरावट, आमिर खान की फिल्म का असर
ENG vs IND: लीड्स टेस्ट में 5 विकेट लेने के साथ ही जसप्रीत बुमराह ने कपिल देव के इस बड़े रिकाॅर्ड की बराबरी की
हिंदू समाज कभी कानून नहीं तोड़ता, अबू आजमी ने आगे कुछ बोला तो मुंहतोड़ जवाब देंगे : विजय चौधरी
पचमढ़ी का होटल अमलतास महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण, देश भर में हो रही चर्चा