कोलंबो, 30 अगस्त (Udaipur Kiran) । श्रीलंका के चार प्रमुख बौद्ध भिक्षुओं ने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शांति का आह्वान किया है। इस संबंध में आज एक पत्र देश के मंत्री विजिथा हेराथ को सौंपा गया है। इसमें थाईलैंड और कंबोडिया से शांति और सद्भाव की अपील की गई है। इस पत्र में बौद्ध भिक्षु थिब्बोतुवावे श्री सिद्धार्थ सुमंगला महानायका थेरो (मालवत्ता अध्याय), वारकागोडा धर्मसिद्धि श्री ज्ञानरथना महानायका थेरो (असगिरिया अध्याय), मकुलेवे श्री विमला महानायका थेरो (रमन्ना संप्रदाय) और कारागोडा उयंगोडा मैत्री मूर्ति महानायका थेरो (अमरपुरा संप्रदाय) के हस्ताक्षर हैं।
पत्र में दोनों देशों के बीच पैदा हुए संघर्ष पर गहरी चिंता व्यक्त की गई है। पत्र में इस बात पर जोर दिया गया है कि धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल संघर्ष के लिए करना बुद्ध की शिक्षाओं के विरुद्ध है। साथ ही दोनों सरकारों के साथ-साथ थाईलैंड और कंबोडिया के धार्मिक नेताओं और अनुयायियों से आग्रह किया गया कि वे मतभेदों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाकर और सद्भाव को बढ़ावा देकर बौद्ध धर्म की महान विरासत को बनाए रखें।
पत्र में कहा गया है, बुद्ध के अनुयायी होने के नाते यह सुनिश्चित करना हमारा परम कर्तव्य है कि शांति और अहिंसा की उनकी शिक्षाओं का पालन किया जाए। पत्र में याद दिलाया गया है कि इतिहास ने हिंसा को रोकने और सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने में भिक्षुओं की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया है।
उल्लेखनीय है कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच विवाद का मुख्य कारण दोनों देशों की सीमा पर स्थित प्राचीन मंदिरों विशेष रूप से प्रीह विहियर मंदिर और उसके आसपास की भूमि का स्वामित्व है। यह विवाद 1950 के दशक से बरकरार है। 2008 में इस मंदिर को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल किया गया है। यह मंदिर ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। इन पर दोनों देशों का सांस्कृतिक और राष्ट्रीय नियंत्रण का दावा है।
वर्ष 1962 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने प्रीह विहियर मंदिर को कंबोडिया का घोषित किया था, लेकिन इसके आसपास की भूमि को लेकर विवाद नहीं सुलझ सका। इस विवाद ने इस साल जुलाई में विकराल रूप धारण कर लिया। थाईलैंड और कंबोडिया के सैनिकों के बीच भीषण लड़ाई हुई। इस लड़ाई में दर्जनों लोग मारे गए और लाखों लोग विस्थापित हुए। दोनों देशों ने सीमा पर सैन्य उपस्थिति बढ़ाई और एक-दूसरे पर सीमा प्रतिबंध भी लगाए हैं।
———–
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
You may also like
`आ` गया पानी से चलने वाला Bajaj Chetak Hydrogen Scooter, 1 लीटर में दौड़ेगा 280Km, महज 20000 में बना सकते है अपना…
हरिद्वार में तिलक सेवा, स्वर्ण मंदिर में लंगर…राजस्थान से भागी लड़की की अनसुनी दास्तान सुनकर उड़ जाएंगे होश
'सरकार के मुंह पर तमाचा...' SI भर्ती रद्द होने पर सचिन पायलट की भजनलाल सरकार को खरी-खरी, जाने क्या बोले पूर्व डिप्टी सीएम
महाभारत के श्राप: कैसे इन अभिशापों ने बदल दी इतिहास की धारा?
क्रिकेट` में ही नहीं बिजनेस में भी माहिर हैं ये 5 क्रिकेटर इन बड़ी हस्ती का नाम है शामिल