रोहतक, 1 सितंबर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी को लेकर एक कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा की गई टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष है, जिसके चलते सोमवार को रोहतक में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन कर राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का पुतला भी जलाया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी ने कहा कि राहुल गांधी में कोई संस्कार नहीं हैं। अगर संस्कार होते तो वह इस मामले को लेकर माफी मांग लेते। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार की चुनावी जनसभा में जिस तरीके से प्रधानमंत्री मोदी की माता जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गई और राहुल गांधी चुप रहे वह निंदनीय है। इसीलिए वह प्रदर्शन कर रहे हैं और डिमांड करते हैं कि राहुल गांधी सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी का राहुल गांधी को बिहार चुनाव में जवाब मिल जाएगा। प्रियदर्शी बोली कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अलग-अलग योजनाएं भी चलाई है।
—————
(Udaipur Kiran) / अनिल
You may also like
पंजाब के किसान बिल्कुल चिंता न करें, केंद्र सरकार पूरी तरह से बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ: शिवराज सिंह
गौतमबुद्ध नगर: दादरी में भीषण सड़क हादसा, छात्रा की मौत, चार घायल
हिमाचल प्रदेश : हमीरपुर जिले के गांव में भारी बारिश और भूस्खलन से पांच परिवार बेघर
शादी से पहले पार्टनर की नाभि के आकार का महत्व
आरपीएससी सदस्य मंजू शर्मा ने दिया इस्तीफा, भर्ती प्रक्रिया विवाद में व्यक्तिगत प्रतिष्ठा प्रभावित होने को बताया कारण