कोरबा, 06 जुलाई (Udaipur Kiran) I कोरबा नगर निगम क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण कई वार्डों में जलभराव की स्थिति बन गई है। वार्ड नंबर 13 न्यू अमरिया पारा और चिमनीभठा बस्ती में पिछले तीन दिनों से नाली का गंदा पानी घरों में घुस रहा है। लोगों को रात भर जागकर पानी को घर से बाहर निकालना पड़ रहा है।
वार्ड पार्षद प्रभा राठौर के मुताबिक, पिछले 10 सालों से इस वार्ड में नाली-नाला और पानी निकासी का कोई काम नहीं हुआ है। वार्ड नंबर 29 मुड़ापार में भी स्थिति गंभीर है। मुड़ापार बस्ती, शांति नगर और रामनगर बस्ती के घरों में नाले का पानी घुस गया है। इससे सांप और कीड़े-मकोड़े भी घरों में प्रवेश कर गए हैं।
वार्ड पार्षद गोपाल कुर्रे ने बताया कि शांति नगर और रामनगर के बीच बने नाले में पानी निकासी का कोई साधन नहीं है। इस कारण पानी वापस घरों में घुस रहा है। उन्होंने इसकी जानकारी नगर निगम अधिकारियों को दे दी है।
वार्ड नंबर 9 सीतामढ़ी में नाला किनारे के घरों में भी जलभराव है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कई सालों से बनी हुई है। वार्ड के पूर्व पार्षद सुफल दास और वर्तमान पार्षद राधा दास पिछले तीन दिनों से घर-घर जाकर लोगों की मदद कर रहे हैं। वे अपने साथियों के साथ मिलकर घरों से पानी निकालने में जुटे हैं।
(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी
—————
(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी
You may also like
राजस्थान के इस जिले में डकैतों का आतंक! घर में घुसकर महिलाओं-बच्चों को बनाया बंधक, घंटों तक घर में मचाई लूट
टेक्सास में बाढ़ से 78 की मौत, 41 लोग अब भी लापता
Hair Care Tips- मॉनसून की वजह से बहुत ज्यादा बाल झढ़ रहे हैं, तो अपनाए ये टिप्स
जोधपुर में हाई-प्रोफाइल ठगी! व्यापारी को लगाईं 80 तोला सोना, 10 किलो चांदी और 28 लाख की चपत, इस राज्य में पकड़े गए 2 आरोपी
तुला राशि को मिल सकता है प्रमोशन या नई जॉब का मौका, वीडियो राशिफल में देखे बाकी राशियों का दिन कैसा रहेगा ?