नालंदा, बिहारशरीफ 14 जुलाई (Udaipur Kiran) । सावन के पहले सोमवार को नालंदा जिले के प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में अहले सुबह से हीं शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी ।
भक्तों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया। पुलिस-प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला मुख्यालय के श्रवेश्वरनाथ शिव मंदिर महादेव मंदिर खंदकपर निलकंठेश्वर शिव मंदिर समेत सभी प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिव जी का जला अभिषेक किया।
भक्तों ने गंगाजल,दूध,दही,शहद से भगवान का अभिषेक किया। साथ हीं बेलपत्र,भांग और धतूरा भी अर्पित किया। पंडितों के अनुसार सावन माह में रूद्राभिषेक का विशेष महत्व है। इस दौरान किए गए रूद्राभिषेक से परिवार में सुख-समृद्धि आती है।इसी कारण पंडितों के पास पूरे सावन माह के लिए रूद्राभिषेक की एडवांस बुकिंग चल रही है। बता दें कि सभी सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। मंदिरों में घंटा-घड़ियाल की आवाज गूंजती रही। भक्तों का मानना है कि सावन में शिव मंत्रों का जाप और रूद्राभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते है।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रमोद पांडे
You may also like
रांची में एक करोड़ की लेवी वसूली की तैयारी कर रहे चार माओवादी नक्सली गिरफ्तार
तेजस्वी के पत्रकारों के 'सूत्र' के लेकर की गई टिप्पणी से बिहार शर्मसार हुआ : दिलीप जायसवाल
आईआईटी मंडी: स्कूली छात्रों के बीच वैज्ञानिक जिज्ञासा को प्रोत्साहित करने वाला प्रयास 3.0आयोजित
भाकियू (नैन) ने किया कार्यकारिणी का विस्तार,23 राज्यों में नियुक्त किए प्रदेश अध्यक्ष
तीन स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों को संघ ने दी विदाई