भोपाल, 19 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। इस दाैरान उन्हाेंने कांग्रेस द्वारा वाेट चाेरी के लगाए जा रहे आराेपाें पर पलटवार करते हुए कहा कि चाहे राहुल गांधी हों या उमंग सिंघार, कांग्रेस के नेता आंकड़ों और तथ्यों के बिना निराधार आरोपों से देश को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के 20 महीने बाद कांग्रेस की कुंभकर्णी नींद क्यों टूट रही है। आजाद भारत में वोटों की पहली चोरी तो जवाहरलाल नेहरू ने खुद प्रधानमंत्री बनने के लिए की थी।
मंत्री सारंग ने सवाल किया कि यदि कांग्रेस को मतदाता सूचियों में गड़बड़ी की आशंका थी, तो उसने समय सीमा के अंदर निर्वाचन आयोग से इसकी शिकायत क्यों नहीं की? कानून के अनुसार चुनाव परिणाम की घोषणा के 45 दिन के भीतर और चुनाव घोषित होने के बाद भी नामांकन की अंतिम तारीख से 10 दिन पहले तक शिकायत या चुनौती दी जा सकती है, तब कांग्रेस कहां थी? चुनाव पर आपत्ति इलेक्शन पिटिशन से ही की जा सकती है, न कि पत्रकार वार्ता करने से। संविधान की झूठी दुहाई देने वाली कांग्रेस न संवैधानिक व्यवस्थाओं का पालन करती है और न ही संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करती है। मतदाता सूची से जुड़ी हर आपत्ति या सुधार का स्पष्ट कानूनी प्रावधान है। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत हर नागरिक और राजनैतिक दल को सूची में गड़बडी दिखने पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। चुनाव आयोग हर वर्ष मतदाता सूची का पुनरीक्षण करता है। झूठे आरोप लगाने वाली कांग्रेस और उसके नेता मध्यप्रदेश की जनता को बताएं कब-कब की मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत की।
राहुल गांधी की झूठ और फरेब की राजनीति में अपना सुर मिला रहे कांग्रेस नेता
विश्वास सारंग ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पत्रकार-वार्ता के माध्यम से राहुल गांधी की झूठ और फरेब की राजनीति में अपना सुर मिलाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में कुंभकर्ण हुए हैं, जो 6 महीने सोते थे। लेकिन कांग्रेस के नेता तो उनसे भी आगे निकल गए हैं। मध्यप्रदेश में 20 महीने पहले जनता ने हमें सरकार बनाने के लिए जनादेश दिया था और हमारी सरकार बने लगभग 625 दिन हो चुके हैं। कांग्रेस को अब 20 महीनों बाद क्यों याद आ रहा है कि वोटों में गड़बड़ी हुई या चुनाव आयोग ने वोटों की हेराफेरी कर दी? उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने हमें 163 सीटों पर बहुमत दिया था। कांग्रेस के नेता जिन 27 सीटों पर गड़बड़ी की बात कह रहे हैं, अगर उन्हें इसमें से घटा भी दिया जाए, तब भी भारतीय जनता पार्टी को 136 सीटें मिलती, जो सरकार बनाने के लिए पर्याप्त होती हैं।
बाबा साहब को चुनाव हराने कांग्रेस ने की थी वोटों की चोरी
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस जब-जब देश में सत्ता में रही, उसने संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया और जब वह विपक्ष में है, तो संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्नचिह्न लगाने का काम कर रही है। राहुल गांधी जिस वोट चोरी की बात कर रहे हैं, अगर इतिहास देखा जाए तो देश में पहली वोट चोरी का आरोप तो उनके पूर्वज पं. जवाहरलाल नेहरू पर है। संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर को किस तरह की हथकंडेबाजी से चुनाव हराने का षडयंत्र किया गया था, यह पूरा देश जानता है।
जनता को गुमराह करने झूठे आरोप लगा रही कांग्रेस
विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चुनाव से लेकर वर्ष 2024 के चुनाव तक हर चुनाव में बेइमानी करने की आदत बन गई है। कुछ दिनों पहले इस मुद्दे पर कर्नाटक के एक मंत्री ने स्वयं यह बात मानी थी कि कांग्रेस के शासनकाल में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी हुई तो कांग्रेस पार्टी की सरकार ने उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया है। यह स्वीकारोक्ति कांग्रेस पार्टी की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कुठाराघात को भी दर्शाता है। कांग्रेस हर समय झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करना और जब अपनी कलई खुलने वाली हो तो भाग जाने की राजनीति पर काम कर रही है। कांग्रेस को सुर्खियां बटोरने, हेडलाइन में आने के लिए इस तरह के मिथ्या आरोप लगाने से बचना चाहिए और संवैधानिक व्यवस्था के हिसाब से अपनी शिकायत समय पर दर्ज करानी चाहिए थी।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
You may also like
Jyotish Tips- ऐसे लोगो को मिलती हैं स्वर्ग में जगह, जानिए पूरी डिटेल्स
जनसभा में सीएम पर हमला! चश्मदीद बोले – बात कर रही थीं, तभी झपट पड़ा शख्स
कलावा कितने दिन तक पहनना चाहिए और कब बदलना चाहिए? राजाˈ बलि से जुड़ी इस परंपरा के पीछे छुपा है चौंकाने वाला धार्मिक रहस्य
स्टॉक मार्केट में रीगल रिसोर्सेज की मजबूत एंट्री, प्रीमियम लिस्टिंग के कारण मुनाफे में आईपीओ निवेशक
पानीपत जिला परिषद की पूर्व चेयरपर्सन के खिलाफ मामला दर्ज