रांची, 2 जुलाई (Udaipur Kiran) । आउटसोर्सिंग व्यवस्था में काम कर रहे कर्मचारियों को अब न्यूनतम वेतन का अधिकार मिलेगा। झारखंड उच्च न्यायालय (एचसी) की ओर से पारित इस ऐतिहासिक आदेश का झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने जोरदार स्वागत किया है। संघ ने इसे श्रमिक अधिकारों की दिशा में मील का पत्थर बताया है।
संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि वर्षों से सरकारी संस्थानों में ठेकेदारों के माध्यम से कार्यरत हजारों श्रमिकों को न्यूनतम वेतन तक नहीं मिल रहा था। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि कोई भी श्रमिक, चाहे वह प्रत्यक्ष रूप से नियुक्त हो या एजेंसी के माध्यम से, उसे सम्मानजनक पारिश्रमिक मिलना उसका संवैधानिक अधिकार है।
राय ने राज्य सरकार से सभी विभागों में कोर्ट आदेश का त्वरित अनुपालन सुनिश्चित करने की मांग की है।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
आज भोपाल में भारत-जर्मनी सहयोग से सतत विकास लक्ष्य स्थानीयकरण पर नीति आयोग की वर्कशॉप
यूक्रेन: जंग के मैदान में चुंबक से 'चमत्कार', सैनिकों की जान बचा रही ख़ास डिवाइस
Weather update: राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश, चित्तौड़गढ़ में करीब 13 इंच तक गिरा पानी, बाढ़ के हालात, आज यहां अतिभारी बारिश की चेतावनी
हवा में खतरा: स्पाइसजेट फ्लाइट की उड़ान के दौरान उखड़ी खिड़की, यात्रियों में मचा हड़कंप; Video
सीमा पर दुश्मन के हर मंसूबे को चकनाचूर करने की तैयारी, जैसलमेर में सेना ने हेलिकॉप्टरों संग किया सर्जिकल स्ट्राइक अभ्यास