कानपुर, 25 जून (Udaipur Kiran) । जिस प्रकार यहूदी आज भी अपने साथ हुए अत्याचार को नहीं भूले, उसी प्रकार भारतीय जनता को भी 26 जून 1975 की सुबह को याद रखना चाहिए, जब देश की नींद टूटी और उसे पता चला कि आपातकाल लग चुका है। वही कांग्रेस जो कल तक संविधान को कुचल रही थी, आज राहुल गांधी के माध्यम से संविधान की किताब हाथ में लेकर घूम रही है और स्वयं को लोकतंत्र का रक्षक बता रही है। भाजपा ने संकल्प लिया है कि नयी पीढ़ी को बताया जा सके कि किस प्रकार तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान और लोकतंत्र की हत्या की थी। यह बातें बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कही।
बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में आपतकाल की त्रासदी पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन और संगोष्ठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आई से इंडिया, आई से इंदिरा बताने वाली कांग्रेस आज संविधान की दुहाई देती है।
आपातकाल के दौरान धार्मिक, सामाजिक और राजनैतिक नेताओं को बिना किसी अपराध के जेलों में ठूंस दिया गया। स्व: अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, राजनारायण, कल्याण सिंह सहित हजारों नेताओं को मीसा और डीआईआर जैसे काले कानूनों में बंद कर दिया गया। हजारों परिवारों पर अत्याचार किए गए, बोलने की आज़ादी छीन ली गई, मीडिया पर सेंसरशिप थोप दी गई।
साल 1976 में होने वाले आम चुनावों को भी टाल दिया गया और 1977 में जब जनता को बोलने का मौका मिला तो कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। यह लोकतंत्र की ताकत थी जिसने एक सत्तावादी शासन को उखाड़ फेंका। आज भी वे लोग जो उस समय संविधान की हत्या के दोषी थे, अपने परिवार को ही देश समझते हैं। ऐसे परिवारवादी मानसिकता वाले दलों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
भाजपा इस ऐतिहासिक सच्चाई को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगोष्ठियों, प्रदर्शनों, प्रदर्शनियों एवं मॉक पार्लियामेंट जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। ताकि देश की नई पीढ़ी लोकतंत्र की कीमत समझ सके।
आज जब हम आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं तो देख रहे हैं कि लोकतंत्र सेनानियों की तीसरी पीढ़ी आज राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रही है। उनको भी पता होना चाहिए की संविधान की हत्या कर कांग्रेस ने उनके पूर्वजों को बिना किसी अपराध के मां भारती सेवा करने के कारण जेल में ठूंस दिया गया।
प्रेस वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की। संगोष्ठी में प्रमुख रूप से एमएलसी अरुण पाठक, वेणु रंजन भदौरिया, पूर्व विधायक गणेश दीक्षित, संतोष शुक्ला, अनुराग शुक्ला, सर्वेश यादव अनूप अवस्थी, परमानंद शुक्ला जनमेजय सिंह, आकाश शुक्ला शिवांग मिश्रा, प्रमोद विश्वकर्मा, सीमा एमबीए, रोहित साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप
You may also like
शिकोहाबाद में कुएं में गिरने से तीन की मौत, बच्चों का दिल दहला देने वाला इंतजार
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 26 June 2025 : आज आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा तिथि, जानें राहुकाल का समय कब से कब तक
बहराइच में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन की रहस्यमय मौत
पीपल के पत्तों के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ
चलती ट्रेन में प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो हुआ वायरल