निवाड़ी, 26 जून (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हाे चुका है। प्रदेश भर में झमाझम बारिश के दाैर जारी है। लगातार हाे रही बारिश के चलते नदियां उफान पर है। इधर निवाड़ी जिले में पिछले तीन दिनाें से हाे रही लगातार बारिश के चलते गुरुवार को एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में एक बुजुर्ग महिला और दाे बच्चे बाल बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 1 बजे वार्ड-6 तालपुरा मोहल्ले की है। कच्चे मकान में रहने वाली बुजुर्ग महिला मक्खन देवी के साथ उनके पोते अभय केवट (10) और शिवा केवट (7) मौजूद थे। लगातार तेज बारिश के कारण घर टपकने लगा। जिससे घर के अंदर पानी भर गया। यह देखते हुए मक्खन देवी के पोते उन्हें लेकर पास के मकान में जा रहे थे। जैसे ही वे वहां पहुंचे, कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान गिरने से पीड़िता परिवार का घर में रखा सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तत्काल मदद के लिए दौड़ पड़े। मक्खन देवी ने कहा कि उनके नाती ही उनके भगवान बने। अगर वे समय पर उन्हें बाहर नहीं ले जाते तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
You may also like
जातीय संघर्ष कराना चाहते हैं सपा प्रमुख : भाजपा नेता शिव महेश दुबे
गुजरात में होगा 2029 वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स, सीएम ने बताया गर्व का पल
नवीन पटनायक ने अस्पताल से दी रथ यात्रा की शुभकामनाएं, जारी किया वीडियो संदेश
भोपालः खाद्य सुरक्षा अभियान तेज़, कई होटलों और डेयरियों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने
टीम इंडिया के लिए पनौती साबित हुए ये खिलाड़ी, हर शतक पर मिली हार