– मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर और भोपाल में संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे
भोपाल, 24 जून (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 50 वर्ष पूर्व 1975 में देश में आपातकाल लागू किए जाने का घटनाक्रम याद करते हुए इसे लोकतंत्र का काला अध्याय और लोकतंत्र पर धब्बा बताते हुए कहा कि जिन लोगों ने इसे लगाया वे ही पूरी दुनिया में इस कलंक के लिए जिम्मेदार हैं। ये लोग कभी इससे बाहर नहीं आ सकते और इस कलंक से मुक्त नहीं हो सकते। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार, 25 जून को इंदौर और 26 जून को भोपाल में लोकतंत्र सेनानियों की उपस्थिति में संविधान हत्या दिवस कार्यक्रमों में भागीदारी करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को जारी अपने संदेश में कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। उस दौर में निरपराध लोगों को जेलों में बंद कर दिया गया है। अनेक लोगों ने आपातकाल की पूरी अवधि में जेल में गुजारी। आपातकाल में लोगों पर बेइंतहा अत्याचार किए गए। कई प्रतिबंध भी लगाए गए। हमारे लोकतंत्र सेनानियों ने अनेक कष्ट सहे, लेकिन लोकतंत्र सेनानी लोकतंत्र की रक्षा के लिए अडिग रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकतंत्र में आपातकाल के 50 वर्ष बाद यह एक सबक की तरह है। दोबारा कोई भी इस तरह के आपातकाल को लाने की हिमाकत न करें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकतंत्र सेनानियों और प्रदेशवासियों को बधाई दी है, जिनके कारण आज भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है और दुनिया के बड़े गणतंत्र के रूप में स्थापित हुआ है। विभिन्न स्थानों पर काले दिवस के आयोजन की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आपातकाल के भुक्तभोगी सदैव इसे याद रखेंगे साथ ही यह भी कामना है कि ऐसा खराब दिन कभी न आए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी जीवित लोकतंत्र सेनानियों को उनकी जिम्मेदारपूर्ण भूमिका के लिए बधाई दी है, जिनके कारण हमारा लोकतंत्र आज जिंदा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों के योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोकतंत्र सेनानी जिन्होंने निश्चित रूप अपने जीवन में इस ऐतिहासिक लड़ाई को लड़ा है उन्हें सदैव इतिहास में याद किया जाएगा।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
Rajasthan: अमृत आहार योजना को लेकर अब उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दे दिए हैं ये निर्देश, अब ज्यादा मिलेगी ये चीज
आमिर खान और धनुष की फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला
1 जुलाई से सरिस्का टाइगर रिजर्व के कोर जोन में पर्यटकों की एंट्री बंद, जानिए कब तक रहेगा प्रतिबंध और मानसून में क्यों लगाईं जाती है ये रोक ?
Jyotish Tips- मॉ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बुधवार के दन इन चीजों का करें दान, जानिए पूरी डिटेल्स
मच्छर भगाने के उपाय: कैंसर का खतरा और स्वास्थ्य पर प्रभाव