Next Story
Newszop

इतिहास के पन्नों में 06 जुलाईः बॉलीवुड के ऊर्जावान और उत्साही कलाकार रणवीर का जन्म

Send Push

बॉलीवुड के ऊर्जावान और उत्साही अभिनेता रणवीर सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में मजबूत चेहरा बन गए हैं। करीब 15 साल के करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। हालांकि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। कई ऑडिशन देने के बाद उनका फिल्मी करियर परवान चढ़ा।

6 जुलाई 1884 को मुंबई के एक सिंधी हिंदू परिवार में रणवीर सिंह का जन्म हुआ। रणवीर बचपन से अभिनेता बनने का सपना देखते थे। स्कूल के नाटकों में भाग लेने से लेकर कॉलेज में ऑडिशन देने तक उन्होंने अभिनय के प्रति अपने इस जुनून को हमेशा आगे बढ़ाया। एक दिन उनकी किस्मत चमक ही गई। यशराज फिल्म्स को अपनी फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए एक नए चेहरे की तलाश थी। ऐसे में इस रोल के लिए रणवीर चुन लिए गए। इस फिल्म से रणवीर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया और फिल्म सफल रही। इस फिल्म के लिए रणवीर को बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने गोलियों की रासलीला राम-लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, गली बॉय और सिंबा जैसी सुपरहिट फिल्मों में यादगार किरदार निभाए।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम1785 – डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक मुद्रा बना।1885- रेबीज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण।1944- नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने महात्मा गांधी को पहली बार राष्ट्रपिता कहा।2002 – अफगनिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या।2005 – मैक्सिको में मानव का चालीस हजार वर्ष पुराना पदचिह्न मिला।2006 – विश्व कप फुटबाल में फ्रांस ने पुर्तगाल को हराया।2008 – दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराने शाही कब्रिस्तान की खोज की गई।

जन्म 1901- भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी।1906 – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक दौलत सिंह कोठारी।1935 – बौद्ध धर्म के धर्मगुरु दलाई लामा।1947 – ‘यश भारती’ से सम्मानित उर्दू के मशहूर शायर अनवर जलालपुरी ।1958 – भारत की पैरा एथलीट मलाथी कृष्णामूर्ति हॉला।1963 – भारत के चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू।

निधन1894 – हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक प्रताप नारायण मिश्र।1954 – भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर कार्नेलिया सोराबजी।1986 – भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम।1997 – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक चेतन आनंद।2002 – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति धीरूभाई अंबानी।2011 – फिल्म निर्देशक मणि कौल

महत्वपूर्ण दिवस

विश्व जूनोसिस दिवस

—————

(Udaipur Kiran) / वीरेन्द्र सिंह

Loving Newspoint? Download the app now