– पुलिस ने किया लाठी चार्ज और छोड़े आंसू गैस
– घटना में पांच पुलिस कर्मी घायल
साहिबगंज, 30 जून (Udaipur Kiran) । साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र के भोगनाडीह में हूल दिवस के कार्यक्रम के दौरान सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। भोगनाडीह स्थित सिदो कान्हू पार्क का ताला टूटने से सोमवार को आदिवासी समुदाय के लोग भड़क गए। उन्होंने पुलिस जवानों पर तीर-पत्थर से हमला कर दिया। इस घटना में पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए। जबकि कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने पूरी तरह से स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को लगभग 1:00 बजे पुलिस और सिद्धो कान्हू हूल फाउंडेशन की ओर से वहां कार्यक्रम नहीं करने दिये जाने के विरोध में वंशज परिवार के मंडल मुर्मू के नेतृत्व में पिछले तीन दिनों से प्रशासन और संगठन की ओर से तकरार चल रही थी।
इसी बीच संगठन की ओर से प्रतिमा स्थल पार्क में ताला जड़ दिया गया था। हूल दिवस पर प्रशासन की ओर से जबरदस्ती पार्क का ताला खोले जाने पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच टकराव हो गया और इस बीच लाठी चार्ज और आंसू गैस छोड़े गये। इससे इस घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिसमें रमेश पासवान, संजय कुमार यादव, मृत्युंजय कुमार दुबे, श्याम सुंदर यादव और छोटेलाल राम घायल हो गए हैं। जबकि इसमें बेहतर इलाज के लिए मृत्युंजय कुमार दुबे को रेफर कर दिया गया है। वहीं मामले को लेकर उपयुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। पूरे क्षेत्र को में पुलिस बल की तैनाती की गयी है।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
01 जुलाई 2025 से 4 राशियों की किस्मत में लगेंगे चार चाँद, गणपति बाप्पा की कृपा से बनेंगे सभी बिगड़े काम
क्या आपको पता है कि 'फर्स्ट कॉपी' में क्रिस्टल डिसूजा ने किस तरह की भूमिका निभाई है?
क्या है 'पारिवारिक मनूरंजन' की कहानी? पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी का खास वीडियो!
ईशा कोप्पिकर का प्रेरणादायक संदेश: खुद को स्वीकारें, आप हैं परफेक्ट!
अभिषेक बच्चन के 25 साल के सफर पर पिता अमिताभ का गर्व, फैंस ने किया खास स्वागत!