हल्द्वानी, 16 जुलाई (Udaipur Kiran) । हरेला पर्व के पावन अवसर पर नगर निगम हल्द्वानी ने शहर की सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। तिकोनिया चैराहे पर हल्द्वानी का पहला नेचुरल वर्टिकल गार्डन स्थापित किया गया, जिसने शहर की हरियाली को एक नई पहचान दी है।
नगर आयुक्त ऋचा सिंह और उनकी टीम के प्रयासों से यह संभव हो सका है,नगर निगम की इस अभिनव पहल को म्बवसंच संस्था के सहयोग से सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। चैराहे की दीवारों पर लगाए गए ऑर्नामेंटल पौधों और बेलों ने पूरे क्षेत्र को हरियाली से आच्छादित कर दिया है, जो न केवल देखने में आकर्षक है बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और तापमान संतुलन में भी उपयोगी सिद्ध होगा।
नगर निगम का यह प्रयास न केवल शहरवासियों के लिए सौंदर्य और प्रेरणा का स्रोत है, बल्कि यह एक स्थायी पर्यावरणीय संदेश भी देता है “हर दीवार बने हरियाली की मिसाल!” नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि वर्टिकल गार्डन जैसे नवाचार शहर को हरियाली की दिशा में आत्मनिर्भर बनाएंगे और नागरिकों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे। नगर निगम ने आम जनता से अपील की है कि वे भी इस हरित पहल में सहभागी बनें कृ पेड़ लगाएं, हरियाली बढ़ाएं और अपनी धरती को सुरक्षित बनाएं।
(Udaipur Kiran) / अनुपम गुप्ता
You may also like
Aaj Ka Ank Jyotish 17 July 2025 : मूलांक 3 वालों का जीवनसाथी के साथ रिश्ता होगा मजबूत, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल
17 हार और सिर्फ दो जीत... सचिन के संन्यास लेते टीम इंडिया को क्या हो गया? रन चेज में सबसे फिसड्डी!
सेविंग्स अकाउंट में जमा राशि की सीमा: जानें क्या है नियम
एटीएम धोखाधड़ी से बचने के लिए जानें ये महत्वपूर्ण टिप्स
आज का मिथुन राशिफल, 17 जुलाई 2025 : व्यापार में हो सकता है धन लाभ, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि