रांची, 31 जुलाई (Udaipur Kiran) । रांची रेल मंडल की नवपदस्थापित मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) करुणा निधि सिंह ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने डीआरएम को पद ग्रहण करने पर बधाई दी।
मौके पर अरुण जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि डीआरएम करुणा निधि सिंह के कुशल नेतृत्व में रांची रेल मंडल में रेल सेवाओं का और अधिक विस्तार होगा। उन्होंने आशा जताया कि नए डीआरएम यात्रियों की समस्याओं, आवश्यकताओं और स्थानीय मांगों पर समुचित विचार कर त्वरित और सकारात्मक पहल करेंगे।
जोशी ने कहा कि रांची मंडल में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रगति पर है और डीआरएम के नेतृत्व में ये योजनाएं निश्चित रूप से रफ्तार पकड़ेगी। उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं को लेकर बेहतर समन्वय और संवाद की भी अपेक्षा की।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
आत्मनिर्भरता और स्वबल से ही भारत की प्रगति संभव : मोहन भागवत
मुंबई-कोलकाता फ्लाइट में यात्री ने सह यात्री को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल
जांजगीर चांपा: सर्पदंश से 22 माह के मासूम की मौत, बीडीएम अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त 02 अगस्त को होगी जारी
कोरबा : युक्तियुक्त करण से ग्रामीण शिक्षा में आया सकारात्मक बदलाव, विद्यार्थियों में लौटी पढ़ाई की रुचि