अक्सर चोर महिलाओं को कमज़ोर समझते हैं और उन्हें आसान निशाना बनाना चाहते हैं, लेकिन कभी-कभी स्थिति उलट जाती है और वही महिला चोर पर भारी पड़ जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ताज़ा वीडियो में भी ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला, जहाँ एक महिला ने चोरी की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को अकेले ही हरा दिया।
A woman in Costa Rica uses Jiu-jitsu to subdue an intruder pic.twitter.com/nESA8nLOiB
— non aesthetic things (@PicturesFoIder) September 8, 2025
यह घटना कोस्टा रिका के एक रेस्टोरेंट की है। महिला नाश्ते का बिल चुका रही थी, तभी अचानक पीछे से एक चोर आया और उसका बैग छीनने लगा, लेकिन महिला ने तुरंत समझदारी दिखाई और पल भर में चोर को ज़मीन पर पटक दिया। लोग यह देखकर हैरान रह गए कि एक नाज़ुक सी दिखने वाली महिला इतनी ताकत और बुद्धिमत्ता कैसे दिखा सकती है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने चोर को पकड़ने के लिए ब्राज़ीलियाई जिउ-जित्सु तकनीक 'ट्रायंगल चोक' का इस्तेमाल किया। यह मूव आमतौर पर पेशेवर लड़ाके इस्तेमाल करते हैं। महिला ने बिना किसी प्रशिक्षण के यह मूव इतनी सटीकता से किया कि चोर हक्का-बक्का रह गया। उसने चोर को तब तक काबू में रखा जब तक रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने पुलिस को नहीं बुला लिया। महिला का कहना है कि उसने यह मूव सीखा नहीं था, लेकिन उस पल की परिस्थितियों ने उसे यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस वीडियो को ट्विटर पर @PicturesFoIder नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 2 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। हज़ारों लोगों ने इसे लाइक किया है और महिला की हिम्मत की तारीफ़ की है। वीडियो देखने के बाद लोग महिला की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, "उसे चोर को संभालने दो, बाकी सब बेकार हैं।" एक और ने कहा, "तुरंत सोच और सही समय पर सही कदम... यही असली ताकत है।" एक ने मज़ाक में कहा, "यह चोर के लिए शर्म की बात है और लड़की के लिए सम्मान की।"
You may also like
हरी मिर्च काटने के बाद` होती है हाथों में जलन तो अपनाएं ये 3 आसान घरेलू उपाय झट से मिलेगा आराम
Jaipur में कल इन स्थानों पर लगेंगे सेवा शिविर, लोगों के कई काम होंगे पूरे
राजधानी में कलयुगी बेटे का कहर! मां की मुक्कों से मार-मारकर उतारा मौत के घाट, सिर्फ इतनी सी थी बात
कोहरे की आहट से पहले रेलवे ने उठाया बड़ा कदम! समय से पहले ही कई ट्रेनें की रद्द यात्रियों में हड़कंप, यहाँ देखे लिस्ट
गाड़ी का नंबर डालकर कर` सकते हैं फास्टैग रीचार्ज जान लें पूरा प्रोसेस