पटौदी खानदान की लाडली बेटी सारा अली खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह आदित्य रॉय कपूर के साथ नज़र आई हैं। फिल्म में उनके काम को सराहा गया और फिल्म की कहानी भी लोगों को पसंद आई है। अब इसी फिल्म के प्रमोशन के बीच एक वीडियो तेज़ी से वायरल होने लगा है। इस वीडियो में अभिनेत्री सारा अली खान नज़र आ रही हैं, लेकिन वह अकेली नहीं हैं। उनके साथ इस वीडियो में भाजपा नेता का बेटा भी नज़र आ रहा है और यह पहली बार नहीं है जब अभिनेत्री इस भाजपा नेता के बेटे के साथ नज़र आई हों, इससे पहले भी वह अपनी कई छुट्टियां उनके साथ बिता चुकी हैं। इस बार भी दोनों साथ नज़र आए और एक बार फिर रिलेशनशिप की अफवाहों को हवा मिल गई। दोनों को साथ देखकर सारा अली खान के फैन्स उत्साहित हो गए।
View this post on InstagramA post shared by Chacha Razii (@chacharazii)
सारा अली खान के साथ कौन है?
एक हफ़्ते पुराने इस वीडियो में सारा अली खान हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति स्थित झलमत पाटन घाटी में नज़र आ रही हैं। उन्हें मोगी पॉइंट पर बैठे देखा जा सकता है। सारा अली खान इन दिनों वेकेशन मोड में हैं और छुट्टियां मनाते हुए खूब मस्ती कर रही हैं। वह चाय की चुस्कियों के साथ खूबसूरत वादियों और नजारों का लुत्फ़ उठा रही हैं और इस दौरान उनके साथ बीजेपी नेता फतेह जंग सिंह बाजवा के बेटे अर्जुन बाजवा भी नजर आ रहे हैं। सामने आए वीडियो में सारा अली खान ब्लैक जैकेट और ब्राउन लोअर में नजर आ रही हैं और उनके ठीक बगल में अर्जुन बाजवा ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दोनों बातें कर रहे हैं और इसी दौरान सामने एक और शख्स बैठा नजर आ रहा है।
पहले भी साथ दिखे थे दोनों
इसी बीच, सारा अली खान की नजर वीडियो बना रहे शख्स पर पड़ती है और वह गुस्से में खड़ी हो जाती हैं। वह इशारे करते हुए कुछ कह भी रही हैं, जो वीडियो में साफ नहीं है, लेकिन उनकी इस हरकत के बाद वीडियो वहीं रोक दिया गया है। आगे कई सेल्फी देखने को मिल रही हैं, जिनमें सारा अली खान अकेली नजर आ रही हैं। अब यह साफ नहीं है कि यह वेकेशन कब का है। वैसे, इससे पहले भी अर्जुन और सारा कई बार साथ देखे जा चुके हैं। दोनों साथ में केदारनाथ धाम भी गए थे। इसके अलावा, दोनों को गोवा में भी साथ में छुट्टियां मनाते देखा गया था, जहाँ उन्हें एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया था। दोनों एक-दूसरे की बाहों में थे। इसके बाद, चर्चा शुरू हो गई कि अभिनेत्री अर्जुन बाजवा को डेट कर रही हैं।
कौन हैं अर्जुन बाजवा?
सारा अली खान के साथ नज़र आने वाले अर्जुन बाजवा का पूरा नाम अर्जुन प्रताप बाजवा है। वह एक लोकप्रिय सुपरमॉडल, अभिनेता और MMA फाइटर हैं। अर्जुन पंजाब के वरिष्ठ राजनेता फतेह जंग सिंह बाजवा के बेटे हैं, जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंजाब उपाध्यक्ष हैं। इससे पहले, उनके पिता भी कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। अर्जुन का फ़िल्मी करियर भी काफ़ी दिलचस्प रहा है। उन्होंने बॉलीवुड फ़िल्म 'सिंह इज़ ब्लिंग' में सहायक भूमिका निभाई थी और साल 2013 में आई फ़िल्म 'स्लिंग' के लिए मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक प्रभु देवा को असिस्ट भी किया था। अर्जुन ऑस्कर नामांकित निर्देशक गिरीश मलिक की फ़िल्म 'बैंड ऑफ़ महाराजा' में भी नज़र आ चुके हैं।
अर्जुन ने रैंप मॉडलिंग में भी अच्छा नाम कमाया है। उन्होंने रोहित बल और वरुण बल जैसे बड़े फैशन डिज़ाइनरों के लिए रैंप वॉक किया है। इसके अलावा, वह एक कुशल जिमनास्ट और MMA फाइटर भी हैं। राजनीति में भी उनकी रुचि रही है। अर्जुन ने वर्ष 2019 में पंजाब जिला परिषद के सबसे कम उम्र के सदस्य के रूप में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर (ग्रुप बी) के पद की भी पेशकश की गई थी, जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया। शिक्षा की बात करें तो अर्जुन ने लॉरेंस स्कूल, सनावर से पढ़ाई की है और उनके पास राजनीति और कृषि में डिग्री है।
You may also like
यूपी : मिर्जापुर पुलिस ने धर्म परिवर्तन के आरोपी को पकड़ा
कन्नप्पा: ओटीटी पर जल्द आ रहा है विशाल मांचू का नया फिल्म
यूपी में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, अपराधी खुलेआम कर रहे हत्याएं : अखिलेश यादव
प्रदेश के विकास के लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध, कानून-व्यवस्था के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं : ब्रजेश पाठक
कांग्रेस को झटका, पार्टी को 199 करोड़ रुपये के दान पर देना होगा टैक्स