Next Story
Newszop

Aaj Ka Ank Jyotish: वीडियो राशिफल में जन्मतिथि से जानिए आ कैसा रहेगा आपका दिन ? मूलांक 6 वालों को मिलेगा लव लाइफ में सौभाग्य का साथ

Send Push

अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के जन्मांक के आधार पर उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। जन्मतिथि के अंकों के योग से आप अपना जन्मांक जान सकते हैं, जो 1 से 9 तक होता है। आज 4 जुलाई, शुक्रवार है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु है। ऐसे में आज सभी जन्मांक वाले लोगों पर राहु का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज शुक्रवार है, जिसका स्वामी ग्रह शुक्र है और शुक्र का अंक 6 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज जन्मांक 4 वाले लोगों को कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में कोई उपकरण खराब होने से असुविधा होने की संभावना है। वहीं, जन्मांक 6 वाले लोगों का दिन अच्छा रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी और प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। आइए विस्तार से जानते हैं 4 जुलाई का अंक ज्योतिष फल, जन्मांक 1 से 9 वाले लोगों के लिए कैसा रहने वाला है पूरा दिन।


मूलांक 1
आज मूलांक 1 वाले लोगों को अपने निजी जीवन और कार्यक्षेत्र में लोगों को मार्गदर्शन देने की भूमिका निभानी पड़ सकती है। ऐसे में आज आपका समय नेतृत्व के गुणों को सामने लाएगा। जिससे आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय आप सोच-समझकर लेंगे, जिससे कठिन कार्य भी आसानी से पूरे कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। लेकिन निजी जीवन में आपको अधिक नियंत्रण रखने की प्रवृत्ति को जरूर बदलना होगा, अन्यथा रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं।

मूलांक 2
आज मूलांक 2 वाले लोगों के मन में कई तरह की भावनाएं उत्पन्न हो सकती हैं। निजी रिश्तों में मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आपको बातचीत में नरमी और समझदारी का प्रयोग करते हुए स्थिति को संभालना होगा, अन्यथा बात बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में काम धीमी गति से चलता रहेगा। लेकिन अगर आप काम पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे और कड़ी मेहनत करेंगे तो आपको लाभ जरूर मिलेगा। रचनात्मक गतिविधियों से आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। किसी पुराने मित्र या करीबी से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे भावनात्मक संतुलन मिलेगा।

मूलांक 3
आज अंक 3 वालों का दिन थोड़ा व्यस्त और विकास लेकर आने वाला हो सकता है। जो लोग शिक्षा, प्रशासन या वित्त से जुड़े हैं, वे किसी प्रोजेक्ट में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके काम का विस्तार होगा। किसी महत्वपूर्ण काम या निर्णय में परिवार के बुजुर्गों की सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है। काम के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जिससे लाभ मिलने की संभावना है। लेकिन आज आपको आलस्य से बचना होगा, क्योंकि काम में निरंतरता बनाए रखने से आपको लाभ होगा।

मूलांक 4
आज अंक 4 वालों को कुछ संदिग्ध स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है और कार्यक्षेत्र में योजनाओं में बदलाव की भी संभावना है। ऐसे में आपको परिस्थिति के अनुसार समझदारी से सही निर्णय लेने होंगे। टेक्नोलॉजी, प्रशासन या भवन निर्माण क्षेत्र में काम करने वालों को आज कार्यस्थल पर सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसा न करने पर नुकसान संभव है। निजी जीवन में किसी करीबी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि शांति से परिस्थिति को संभालें। आज घर में किसी उपकरण के खराब होने से असुविधा हो सकती है। 

मूलांक  5 
अंक 5 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके बात करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे और आपको लाभ भी मिलेगा। मार्केटिंग, सेल्स, पत्रकारिता और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। नए संपर्क बनाने से आपको लाभ होगा और निजी जीवन में पुराने रिश्ते मजबूत होने लगेंगे। आप किसी यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। व्यापार करने वालों को आज समझदारी और जल्दबाजी में निर्णय लेने पड़ सकते हैं। ऐसे में सतर्क रहना भी जरूरी है।

मूलांक 6
आज मूलांक 6 वाले लोग अपने जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। साथ ही आप लोगों की मदद करने के लिए भी तैयार रहेंगे। घर की साज-सज्जा, कला, डिजाइन या सौंदर्य उद्योग से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। निजी जीवन में रिश्ते मधुर बनेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में खुशियां आएंगी और रोमांस भी बढ़ेगा। घर में कोई आयोजन या सजावट होने की संभावना है। हालांकि पैसों को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। ऐसे में धैर्य बनाए रखकर ही आप सही फैसला ले पाएंगे।

मूलांक 7
आज मूलांक 7 वाले लोग सामाजिक गतिविधियों से दूर और अकेले रहना पसंद करेंगे। साथ ही कार्यस्थल पर अकेले काम करना आपको बेहतर लग सकता है। जो लोग शोध, लेखन, अध्ययन या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हैं, वे कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी पुराने दस्तावेज से भी आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए ध्यान और योग करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेकिन किसी व्यक्ति के व्यवहार या कठोर शब्दों के कारण आपका मन थोड़ा दुखी हो सकता है।

मूलांक 8
आज अंक 8 वाले लोगों का दिन मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा रहने वाला है। कार्यस्थल पर किसी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने का दबाव आप पर आ सकता है। लेकिन अगर आप सही क्रम में काम करेंगे तो आपको मान-सम्मान और आर्थिक लाभ दोनों ही अवश्य मिलेंगे। नौकरीपेशा लोग आज कार्यस्थल पर अपने बॉस की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन ज्यादा काम करने से थकान हो सकती है और स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है, जिसे आपको संतुलित करना होगा।

मूलांक 9
आज अंक 9 वाले लोग ऊर्जा और साहस से भरे रहेंगे। आप किसी विवाद या चुनौती से नहीं घबराएंगे, बल्कि उसका डटकर सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। कार्यस्थल पर एक-दूसरे से आगे निकलने की जद्दोजहद हो सकती है। लेकिन आप आसानी से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में भी आप सक्रिय रह सकते हैं, जिससे नए अवसर मिलने की संभावना है। लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

Loving Newspoint? Download the app now