इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बार फिर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां पर एक विवाहिता का प्रेमी द्वारा रेप किए जाने का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। पति को अफेयर की जानकारी मिलने के बाद वह पत्नी से अलग हो गया। इसके बाद पीड़िता प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही थी। इसके बाद आरोपी शादी का झांसा देकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने लगा। इस संबंध में आमेर पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी कि आमेर निवासी 29 साल की विवाहिता की कुछ समय पहले गलता गेट निवासी आरोपी से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। आरोपी प्रेमी इसके बाद शादी करने का वादा कर लगातार उसका देहशोषण करने लगा।
जब पति को इस बात का पता चला तो उसने पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद से विवाहिता आरोपी प्रेमी के साथ लिव-इन में रहने लगी। फिर शादी का झांसा देकर आरोपी उसके साथ दरिंदगी करता रहा। दबाव बनाने पर आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया।
PC:indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
PM Modi: प्रधानमंत्री का बड़ा बयान, कच्चे तेल और गैस कि लिए सरकार उठाने उठाने जा रही बड़ा कदम
तिरुवरूर में राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता, 600 से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
15 से 21 सितंबर तक दर्शकों के लिए खास फिल्में और वेब सीरीज
15 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
दिव्या खोसला का फिल्मी सफर: शादी के बाद क्यों नहीं मिली काम की इजाज़त?