इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के अनूपगढ़ दौरे से पहले अनूपगढ़ जिला बहाल करने की मांग कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से मंगलवार को कहा कि भाजपा नेताओं के प्रदेश में दौरों के समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अकारण हिरासत में लेना आजकल पुलिस का नया चलन बन गया है। यह लोकतंत्र की हत्या है।
पूर्व सीएम गललोत ने कहा कि आज केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के अनूपगढ़ दौरे से पहले अनूपगढ़ जिला बहाल करने की मांग कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। भाजपा सरकार के दबाव में ऐसे अलोकतांत्रिक कृत्य करना उचित नहीं है।
PC:hwnews
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
IND vs ENG 2nd Test: बेन स्टोक्स ने 87 पर किया जायसवाल का शिकार, टी तक भारत का स्कोर 182/3
डोनाल्ड ट्रंप-एलन मस्क विवाद: क्या अब 'अमेरिका पार्टी' बनेगी? क्या होंगी इसके भविष्य की संभावनाएं
ना वीजा की झंझट, ना महंगी फीस की टेंशन...जापान-ऑस्ट्रेलिया जाकर पढ़ने का मौका, जानें कैसे
रांची के रातू रोड की बड़ी आबादी को मिलेगी जाम से मुक्ति, 558 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, जानें
भूलकर कर भी न करे श्राद्ध में ऐसे काम, क्योंकि इनसे मिलता हैं इनसे अशुभ फल