इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा का आज जन्म है। शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना चुके संजय मिश्रा का जन्म आज ही के दिन यानी 6 अक्टूबर, 1963 को हुआ था। आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे मिश्रा गोलमाल, धमाल, आंखों देखी, मसान, कड़वी हवा, किक, अपना सपना मनी मनी, भक्षक और सन ऑफ सरदार 2 जैसी फिल्मों में अपना अभिनय दिखा चुके हैं।
आज आपको उनसे जुड़ी कुछ बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, पिता की मौत के बाद संजय मिश्रा एक्टिंग छोड़कर ऋषिकेश चले गए। आपको जाकर हैरानी होगी कि यहां पर उन्होंने एक ढाबे में काम किया। इस दौरान उन्होंने यहां नूडल्स और ऑमलेट बेचे। संजय मिश्रा ने यहां पर बर्तन भी धोने पड़े थे।
जिसके लिए उन्हें दिन के 150 रुपए मिलते थे। इस दौरान रोहित शेट्टी कॉल आया। इस कॉल के बाद उनकी किस्मत चमक उठी। रोहित ने संजय मिश्रा को ऑल द बेस्ट में रोल ऑफर किया। इसके बाद संजय मिश्रा ने मुंबई आकर अभिनय के क्षेत्र में वापसी की।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2025 से देश वैश्विक स्तर पर टेलीकॉम हब के रूप में होगा स्थापित: पी रामकृष्ण
मध्य प्रदेश : जीतू पटवारी ने की स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला को बर्खास्त करने की मांग
अपारशक्ति खुराना का नया गाना 'सुनदा रवां' रिलीज, बरखा सिंह के साथ दिखा रोमांस
तरनतारन उपचुनाव : आम आदमी पार्टी ने हरमीत सिंह संधू को उम्मीदवार घोषित किया
करिश्मा-संजय अपने बेटे के जन्म के बाद शादी बचाने की कर रहे थे कोशिश, बहन ने बताया प्रिया ने मारी रिश्ते में सेंध