Next Story
Newszop

Viral: बोलेरो ने बच्चे को मारी टक्कर, उछलकर कई फुट दूर जा कर गिरा, इसके बाद जो हुआ उसे जानकर उड़ जाएंगे होश

Send Push

मध्य प्रदेश के धार जिले का एक वायरल वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में एक बच्चा बोलेरो (वाहन) के सामने दौड़ता है और टक्कर लगने के बाद दूर जा गिरता है। हालांकि सभी को लग रहा था कि इस घटना की वजह से बच्चे को चोटें आई होंगी। 

लेकिन, सौभाग्य से बच्चा सुरक्षित अपनी मां के पास वापस आ गया। घटना के समय मौजूद लोग बच्चे को इतनी गंभीर घटना के बाद भी सुरक्षित देखकर हैरान रह गए और भगवान का शुक्रिया अदा किया। बताया जा रहा है कि वीडियो धार के गंधवानी स्टेट हाईवे का सीसीटीवी फुटेज है।

वीडियो में पहले दो बाइक गुजरती हैं और उसके बाद बोलेरो। जैसे ही बोलेरो आती है, अचानक उसी दिशा से एक बच्चा सड़क पर आ जाता है। वह वाहन से टकरा जाता है और कुछ दूर जाकर गिरता है। 

टक्कर लगने के बाद वह तुरंत उठकर भागता है। घटना को देखने वाले स्थानीय लोग बच्चे को पकड़ने के लिए दौड़े। उसकी मां भी सड़क के दूसरी तरफ से मौके पर पहुंची और उसे गले लगा लिया।

इस घटना से वहां मौजूद लोग दंग रह गए और बताया जा रहा है कि बच्चे को कोई खरोंच तक नहीं आई और वह सुरक्षित है।

Loving Newspoint? Download the app now