इंटरनेट डेस्क। भारतीय शतरंज के इतिहास में आज से एक नए अध्याय की शुरूआत हो चुकी है। जी हां 19 वर्षीय दिव्या देशमुख ने फीडे वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने दुनिया की शीर्ष महिला शतरंज खिलाड़ियों में शुमार कोनेरू हम्पी को हराकर यह उपलब्धि हासिल की है।
जानकारी के अनुसार फाइनल मुकाबले में दोनों भारतीय दिग्गजों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। दोनों क्लासिकल गेम्स ड्रॉ रहे, जिसके बाद फैसला रैपिड टाईब्रेकर में हुआ। दिव्या देशमुख ने हम्पी को हराकर न केवल खिताब जीता बल्कि एक नया इतिहास भी रच दिया।
वह शतरंज विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। इस शानदार जीत के साथ ही दिव्या देशमुख भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर भी बन गई हैं। ग्रैंडमास्टर की उपाधि शतरंज की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित मानी जाती है और इसे हासिल करना किसी भी खिलाड़ी के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक होता है।
pc- amritvichar.com
You may also like
मिल रहे हैं येˈ 5 संकेत तो समझ जाइए आपका बच्चा है जीनियस डॉक्टर ने बताया कैसे करें पहचान
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत स्वरोजगार के लिए मिलेगा 50 हजार रुपये का अनुदान : समाज कल्याण अधिकारी
मुख्यमंत्री के समक्ष मंत्री नन्दी ने रखा प्रयागराज में यमुना नदी पर एक और पुल निर्माण का प्रस्ताव
अश्वत्थामा: 3000 वर्षों से भटकते योद्धा का रहस्य
वीडियो में देखे भानगढ़ फोर्ट की डरावनी दास्तां! जहां सूरज ढलते ही रूह कांपने लगती है, सरकार तक ने रात में एंट्री पर लगा रखी है रोक