इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है और इस दौरान की गई पूजा-अर्चना विशेष फलदायी मानी जाती है। वैसे ये महीना भगवान भोलेनाथ को सबसे प्रिय है, साथ ही इस महीने में आने वाले सोमवार भी विशष फलदाय माने जाते है। इस साल सावन का दूसरा सोमवार 21 जुलाई, 2025 को पड़ रहा है। इस दिन कुछ विशेष चीजें शिवलिंग पर अर्पित करने से भगवान शिव खुश होते हैं।
जरूर चढ़ाएं ये चीजें
गंगाजल
गंगाजल भगवान शिव को बहुत प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि गंगाजल से अभिषेक करने से भगवान शिव तुरंत प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
बिल्व पत्र
बिल्व पत्र भगवान शिव को सबसे प्रिय है। तीन पत्तियों वाला बिल्व पत्र विशेष रूप से शुभ होता है। ऐसे में शिवलिंग पर बिल्व पत्र जरूर चढ़ाएं।
धतूरा और भांग
धतूरा और भांग भगवान शिव को बहुत ज्यादा पसंद हैं। इन्हें अर्पित करने से भगवान शिव की कृपा मिलती है।
दूध
गाय का कच्चा दूध शिवलिंग पर चढ़ाना अति शुभ माना जाता है। दूध से अभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
शमी पत्र
शमी पत्र भगवान शिव और शनिदेव दोनों को ही प्रिय है। सावन के दूसरे सोमवार पर शमी पत्र अर्पित करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।
pc- primetvindia.com
You may also like
Polyandry Wedding Tradition: हिमाचल में लुप्त हो रही बहुपति परंपरा फिर कैसे हुई जिंदा? दो भाइयों की एक महिला संग शादी पर क्या कह रहे लोग
मजेदार जोक्स: तुम सब में से सबसे बहादुर कौन है बच्चों
पंजाब के खेमकरण सेक्टर से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद
कनक भवन से श्रीरामजन्मभूमि त्रिदण्डिदेव भवन तक होगा चौड़ीकारण
डम्पर की टक्कर से वैन सवार अधिवक्ता पिता-पुत्र समेत तीन की मौत