इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड में भाईजान के नाम से फेमस सलमान खान की रक्षा करने वाले बॉडीगार्ड और करीबी शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर के बाद शेरा ने दुख प्रकट किया है। बता दें कि शेरा के पिता 88 साल के थे। लंबे समय से वह कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे।
जानकारी के अनुसार सुंदर सिंह जॉली ने दुनिया को अलविदा बोल दिया है। शेरा ने खुद अपने पिता के निधन की जानकारी दी है। खबरों के अनुसार, शेरा ने बताया कि पिताजी सुंदर सिंह जॉली अब इस दुनिया में नहीं रहे और वह परलोक सिधार गए हैं।
उन्होंने बताया कि पिता की अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे से निज आवास द पार्क लग्जरी रेजिडेंसेज लोखंडवाला बैक रोड के पास ओशिवारा अंधेरी वेस्ट मुंबई से निकाली जाएगी।
pc- abp news
You may also like
निर्वाचन आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराता है: योगेंद्र चंदोलिया
पश्चिम बंगाल : आरजी कर मामले में मिदनापुर में भाजपा ने राखी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
हमारे आर्मी चीफ फील्ड मार्शल बन गए, तो हम जरूर जीते होंगे... पाकिस्तान पर भारतीय सेना प्रमुख का करारा तंज
हिमाचल में 362 सड़कें बंद… आज कुछ जगहों पर होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
अफेयर की अफवाहों वाली लड़की ने सिराज को बांधी राखी, सच्चाई सुनकर चौंक जाएंगे आप!