Next Story
Newszop

Ramayana First Look: रणबीर की फिल्म 'रामायण' का पहला लुक पोस्टर रिलीज, राम के अवतार में नजर आए.....

Send Push

इंटरनेट डेस्क। आपको भी अगर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का इंतजार हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां रणबीर कपूर और सई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का पहला लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है, फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर कपूर को राम अवतार में देखा जा सकता है।

रामायण का टीजर कैसा है?
फर्स्ट लुक टीजर वीडियो में रणबीर कपूर और यश का लुक देखने को मिला है, फर्स्ट लुक वीडियो में राम और रावण की लड़ाई को दिखाया गया है, रणबीर को जंगल में पेड़ पर चढ़कर धनुष चलाते हुए देखा जा सकता है।

मालूम हो कि रणबीर कपूर फिल्म में राम के रोल में हैं, वहीं सई पल्लवी फिल्म में मां सीता के रोल में हैं, 2026 में फिल्म का पहला पार्ट रिलीज किया जाएगा, वहीं दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा।

pc- zee news

Loving Newspoint? Download the app now