इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच की तैयारियों में बिजी है। इसी बीच सोमवार को उनके खैबर पख्तूनख्वा के लोअर दीर जिले के मयार इलाके में स्थित उनके घर पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 5 अज्ञात बंदूकधारियों ने नसीम शाह के घर पर फायरिंग की।
जानकारी के अनुसार फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए, इस दौरान घर के बाहर खड़ी एक कार को नुकसान पहुंचा और खिड़कियों के शीशे टूट गए, वीडियो फुटेज में घर के मुख्य दरवाज़े पर गोलियों के निशान भी दिखे। उस समय घर के लोग वहीं मौजूद थे।
नसीम शाह का जन्म इसी घर में 2003 में हुआ था, और यहीं से उन्होंने अपनी क्रिकेट यात्रा की शुरुआत की थी, रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज़ नसीम शाह के घर पर फायरिंग की।
pc- aaj tak
You may also like

महंगी फेयरनेस क्रीमे हुई फेल? चेहरे पर जरा भी ग्लो नहीं, रोजाना गर्म पानी में डालकर पिएं 1 चीज, चमकेगा चेहरा

साइबर जालसाज़ों ने की व्यापारी से 53 लाख की ठगी...

अनूपपुर: ठंड में बदला स्कूलों का समय, सुबह 9:30 बजे से संचालित होंगे विद्यालय

अंगोला की यात्रा संपन्न कर बोत्सवाना के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहते हुए रवींद्र जडेजा ने झेला था एक साल का बैन





