इंटरनेट डेस्क। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज निधन हो गया। वो बड़े समय से बीमार बताए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार उन्होंने गंगा राम अस्पताल में अंतित सांस ली। 81 वर्ष के शिबू सोरेन किडनी से जुड़ी बीमारी के चलते पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे, उनके निधन की जानकारी के बाद पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई।
खबरों की माने तो शिबू सोरेन के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद दिल्ली में मौजूद हैं और उस वक्त अस्पताल में ही थे, जब उनके पिता ने अंतिम सांस ली। सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पिता के निधन की जानकारी साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं, आज मैं शून्य हो गया हूं।
दरअसल शिबू सोरेन पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे थे और उन्हें जून के आखिरी सप्ताह में गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते कुछ दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। शिबू सोरेन को झारखंड में ‘गुरुजी’ के नाम से जाना जाता था, वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक नेताओं में से एक थे और आदिवासी अधिकारों की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई थी, उन्होंने अलग झारखंड राज्य की मुहिम को नेतृत्व दिया और तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री भी बने।
pc- aaj tak
You may also like
अमेरिका ने किया स्पष्ट, ट्रम्प के द्वारा लागू शुल्क कब से लागू होंगे, जानें किन देशों के उत्पादों को मिलेगी छूट
ENG vs IND 2025: मुझे विश्वास था कि भारत चौथे दिन के खेल के बाद जीतेगा: सौरव गांगुली
राजद और कांग्रेस की पहचान, एक 'क्रेडिटखोर' तो दूसरा 'क्रेडिट चोर': सम्राट चौधरी
भारत के सर्विस सेक्टर में जुलाई में गतिविधियां रहीं मजबूत, ऑर्डर और वैश्विक बिक्री में आया उछाल: एचएसबीसी पीएमआई
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो नजरबंद, अमेरिका ने की आलोचना