नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इंदिरा गांधी के द्वारा लगाए गए आपातकाल की आलोचना करके कांग्रेस के लिए एक बार फिर परेशानी खड़ी कर दी है। थरूर ने 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरफ से घोषित इमरजेंसी के बारे में मलयालम दैनिक दीपिका में एक लेख लिखा है। इसमें आपातकाल को एक काले अध्याय बताते हुए कहा कि अनुशासन और व्यवस्था के लिए किए गए प्रयास अक्सर क्रूरता में बदल जाते थे, जिनको किसी भी प्रकार से उचित ठहराया नहीं जा सकता था। थरूर ने यह भी कहा कि आज का भारत 1975 का भारत नहीं है।
थरूर ने आगे लिखा, आजादी कैसे खत्म की जाती है, ये लोगों ने 1975 में आपातकाल के दौर में देखा था इसलिए लोकतंत्र के समर्थकों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान दिल्ली जैसे शहर में बेरहमी के साथ झुग्गी-झोपड़ियों ढहाने की कार्रवाई हुई जिसके कारण हजारों लोग बेघर हो गए। उन लोगों के कल्याण पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। थरूर ने कहा कि लोकतंत्र को हल्के में नहीं लिया जा सकता। लोकतंत्र तो एक अनमोल विरासत है और इस विरासत को निरंतर पोषित और संरक्षित किए जाने की आवश्यकता है। शशि थरूर ने अपने लेख में इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी का भी जिक्र किया।
कांग्रेस सांसद कहा कि संजय गांधी ने जबरन नसबंदी अभियान चलाया, जो इसका एक संगीत उदाहरण बन गया। मनमाने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए हिंसा और बल का प्रयोग किया गया। थरूर ने कहा कि सत्ता को केंद्रीयकृत करने, असहमति को दबाने और संवैधानिक सुरक्षा उपायों को दरकिनार करने का लालच कई रूपों में सामने आ सकता है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि हम 1975 की तुलना में अब कहीं अधिक आत्मविश्वासी, पहले से ज्यादा विकसित और कई मायनों में अधिक मजबूत लोकतंत्र हैं लेकिन इसके बावजूद आपातकाल के सबक चिंताजनक तरीकों से प्रासंगिक बने हुए हैं।
The post Shashi Tharoor Called Emergency Dark Chapter : शशि थरूर ने आपातकाल को बताया काला अध्याय, संजय गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात appeared first on News Room Post.
You may also like
कुआलालंपुर : चीन-आसियान विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित
बिहार : वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में अब तक 66 प्रतिशत मतदाता कवर, 15 दिन बाकी
संजय निषाद का विपक्ष पर तीखा हमला, राहुल गांधी को दी गुरु बदलने की सलाह
शी चिनफिंग ने वैश्विक सभ्यता संवाद पर मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को बधाई पत्र भेजा
हिसार: स्कूल संचालक की दो छात्रों ने की हत्या