नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के बर्धमान में आज एक निजी बस सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि बस में सवार कई अन्य यात्री घायल हो गए हैं। मृतकों में दो महिलाएं और आठ पुरुष शामिल हैं। घायलों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बस में सवार सभी लोग तीर्थ यात्री थे जो गंगा सागर से स्नान करके लौट रहे थे। यह बस दुर्गापुर की ओर जा रही थी तभी पूर्वी बर्धमान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर नाला फेरी घाट पर यह दुर्घटना हो गई।
Bardhaman, West Bengal: Bus crashes into truck in East Burdwan; 10 dead, 35 injured, returning from Ganga Sagar pilgrimage pic.twitter.com/kih5SsqH5J
— IANS (@ians_india) August 15, 2025
पुलिस ने बताया कि बस में सवार सभी लगभग 45 लोग यात्री बिहार के निवासी थे। जैसे ही दुर्घटना हुई मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस ने ट्रक में पीछे से इतनी जोर से टक्कर मारी की बहुत तेज आवाज हुई। बस और ट्रक के बीच टक्कर की आवाज को सुनकर आस पास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया और उन्हीं में से किसी ने पुलिस को भी जानकारी दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकलवाया और अस्पताल भिजवाने का इंतजाम किया।
कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बस में पांच बच्चे भी सवार थे। हालांकि यह हादसा क्यों हुआ इसकी सटीक जानकारी अभी पता नहीं चल सकी है। पुलिस इस संबंध में जांच करते हुए दुर्घटना के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जैसे ही इस दुघटना की जानकारी मिले बर्धमान जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्क बनर्जी और जिलाधिकारी आयशा रानी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। प्रशासन की ओर से सभी घायलों के समुचित इलाज का निर्देश अस्पताल प्रशासन को दिया गया है।
The post Road Accident In Bardhaman, West Bengal : पश्चिम बंगाल के बर्धमान में सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, कई अन्य घायल appeared first on News Room Post.
You may also like
Infinix GT 30 5G+ का धमाकेदार आगमन, जानें भारत में इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस
यूपी पुलिस के 17 जवानों को असाधारण बहादुरी के लिए वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा
Health Tips: रात में सोने से पहले करले आप भी एक गिलास दालचीनी के पानी का सेवन, मिलेगी इन बीमारियों में....
एशिया कप के लिए गिल से ज्यादा उपयुक्त जायसवाल : आकाश चोपड़ा
Vivo Y400 , Realme 15 और Nothing 3a का फुल कम्पेरिजन सही चुनाव कौन सा है?