कोलंबो: महिला विश्व कप का 18वां मुकाबला श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच हुआ। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर मेजबानी श्रीलंका ने पहले बैटिंग की। टीम की सलामी बल्लेबाज विश्मी गुणरत्ने को मैच के दौरान घुटने में चोट लग गई। उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। गुणरत्ने को पांचवें ओवर में रन लेते समय घुटने के अंदरूनी हिस्से में गेंद लगी। दर्द से कराहती हुई उन्हें मैदान पर ही फिजियो ने देखा। वह ज्यादा हिल-डुल नहीं पा रही थीं और उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया।
श्रीलंका क्रिकेट ने बाद में पुष्टि की कि चोट गंभीर नहीं है और वह बल्लेबाजी के लिए वापस आएंगी। बोर्ड ने एक बयान जारी कर बताया- विश्मी गुणरत्ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे मैच में रन पूरा करने की कोशिश करते समय गेंद उनके बाएं घुटने पर लगने के बाद बल्लेबाजी करते हुए रिटायर्ड हर्ट हो गईं। वह उपचार ले रही हैं और मेडकल टीम ने पुष्टि की है कि कोई गंभीर चोट नहीं लगी है। टीम मैनेजमेंट ने पुष्टि की है कि गुणरत्ने बल्लेबाजी के लिए लौटेंगी।
12वें ओवर में रुका मैच
टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। एशियाई चैंपियन टीम इस विश्व कप में अपनी पहली जीत की तलाश में है, क्योंकि उनके चार में से दो मैच बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं। श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मैच भी बारिश के कारण 12 ओवर के बाद रोकना पड़ा था। इस मैदान पर अब तक सात में से तीन मैच बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं, जिनमें लगातार दो मैच भी शामिल हैं।
12 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 46 रन था। तभी बारिश आ गई और खेल को रोकना पड़ा। रिटायर्ड हर्ट होने से पहले विश्मी ने 16 गेंद पर 12 रन बनाए थे। कप्तान चमारी अटापट्टू 11 रन बनाकर पवेलियन लौट चुकी थीं। हर्षिता समरविक्रमा 6 और कविशा दिलहरी 5 रन बनाकर खेल रहीं थी। श्रीलंका के गिरे दोनों विकेट मसाबाता क्लास ने झटके थे।

You may also like
सिर्फ 22 इंच की ये खास नस्ल की दो गायें` बनीं इंटरनेट सेंसेशन देखने के लिए उमड़ पड़ा गांव से शहर तक का मेला
देवर की शर्मनाक हरकत, भाभी ने पहले दबाया मामला, बेटी` की इज़्ज़त लगी दांव पर, दर्दनाक कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी, पटना में शर्मसार करने वाली वारदात
महिंद्रा ट्रेवल्स की बस केशकाल घाटी में खराब ,यात्रियों को पूरी रात फंसे रहना पड़ा
कर्तव्य पथ पर दीपावली उत्सव, मुख्यमंत्री बोलीं- सांस्कृतिक चेतना की दिल्ली बनी धड़कन
पाकिस्तान और अफगानिस्तान युद्ध विराम पर सहमत, दोहा में हुई उच्चस्तरीय वार्ता