भारती सिंह जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं और उनकी खुशी सातवें आसमान पर है। भारती और हर्ष लिंबाचिया पहले से एक बेटे के पैरेंट्स हैं, और उनकी ख्वाहिश है कि अब घर में बेटी आए। भारती ने हाल ही सोनोग्राफी करवाई और उसमें बेबी की झलक देख वह खुशी से फूली नहीं समाईं।
भारती ने लेटेस्ट व्लॉग में इस बारे में बताया। भारती ने कहा कि वह शिद्दत से चाहती हैं कि उनके घर बेटी आ जाए। भारती ने यह भी बताया कि उनका बेबी कैसा है। यह सब बताते हुए वह भावुक हो गईं।
सोनोग्राफी में बेबी को देख भारती हुईं भावुक
भारती ने बताया कि उन्होंने कलर सोनोग्राफी में बेबी को देखा। उनका बेबी एकदम ठीक है और बहुत ही खूबसूरत है। भारती बोलीं, 'बस, माता रानी आ जाएं घर। मेरी भी इच्छा है कि मैं भी उसे दीपिका-रणवीर की बेटी दुआ के जैसे लहंगे पहनाऊं और पोनीटेल बनाऊं।'
प्रेग्नेंसी में हो रहीं क्रेविंग, ऐसे थी फैंस को गुड न्यूज
भारती ने हाल ही सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली क्रेविंग के बारे में बताया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उदासी वाली इमोजी बनाकर लिखा था कि उन्हें अमृतसर वाले कुलचे खाने का बहुत मन कर रहा है। मालूम हो कि भारती और हर्ष ने 6 अक्टूबर को एक खूबसूरत पोस्ट के जरिए फैंस को गुड न्यूज दी थी। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें भारती बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। साथ में भारती और हर्ष ने लिखा था, 'हम दोबारा प्रेगनेंट हैं।'
चार महीने बाद काम पर लौटीं भारती
भारती अब सेकेंड प्रेग्नेंसी के बीच काम पर भी लौट आई हैं और बेहद खुश हैं। भारती ने चार महीने बाद 'लाफ्टर शेफ्स 3' के सेट पर वापसी की है। उन्होंने शो के ग्रीन कार्पेट पर तेजस्वी प्रकाश के साथ डांस भी किया। भारती ने कहा कि वह काम पर लौटकर बहुत ही खुश हैं।

You may also like

ट्रंप ने चीन पर 'फ़ेंटानिल टैरिफ़' कम किया, रेयर अर्थ का मामला भी सुलझाने का दावा

Som Pradosh Vrat: शिवभक्तों के लिए 3 नवंबर का दिन खास, इस दिन सोम प्रदोष व्रत में बन रहा खास संयोग, मिलेगा विशेष लाभ

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एक नवंबर से 15 नवंबर तक 'भारत पर्व' का आयोजन होगा: गृह मंत्री अमित शाह

फिर हुई फिलिप ह्यूज जैसी घटना, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की गेंद लगने के कारण हुई मौत

कन्फर्म हो गई खतरनाक गैंगस्टर निलेश घायवल की लोकेशन, लंदन में बेटे संग मना रहा है छुट्टियां