'लाफ्टर शेफ्स' और 'बिग बॉस' जैसे रियलिटी शोज में साथ नजर आ चुके विक्की जैन और समर्थ जुरेल काफी अच्छे दोस्त हैं। इनके बीच भाइयों जैसा रिश्ता है। दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं। अब आयशा खान के बर्थडे पर भी दोनों ने सारी लाइमलाइट लूट ली। इनके इंस्टाग्राम पर पार्टी के समय का वीडियो सामने आया है, जहां दोनों 'हेरा फेरी 2' के गाने पर हैंडीकैप्ड होकर डांस कर रहे हैं। और इसे देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। वो लोटपोट हो रहे हैं और समर्थ को सारा क्रेडिट दे रहे हैं।
दरअसल, विक्की जैन का एक एक्सीडेंट हुआ था। जिससे उनके दाएं हाथ में 45 टांके आए थे। उनके हाथ में कांच के टुकड़े घुस गए थे। वह अस्पताल में भर्ती थे, जहां से समर्थ जुरेल ने वीडियो शेयर किया था और फिर अंकिता लोखंडे के करीबी दोस्त ने उनकी स्थिति की जानकारी दी थ। अब वह डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं। उन्होंने आते ही दोस्त आयशा खान का बर्थडे सेलिब्रेट किया और उसकी वीडियोज इंस्टा स्टोरी में शेयर की।
समर्थ जुरेल के साथ विक्की जैन ने किया डांस
वीडियो की शुरुआत में रीम शेख और एक्ट्रेस अपर्णा दीक्षित नजर आ रही हैं। इस रील को क्रिएट करने के लिए लड़का वर्सेज लड़की किया गया है। दिखाया गया है कि जब लड़की का एक्सीडेंट होता है तो उसके बाद उनका कितना ख्याल रखा जाता है और जब लड़के का होता है तो वह बेफिक्र होकर झूमता रहता है।
समर्थ-विक्की का डांस देख हंसी से लोटपोट हुए लोग
वीडियो में अंकिता के मुंहबोले भाई समर्थ ने तो एक हाथ गायब कर लिया और शर्ट के अंदर डाल लिया। दिखाया कि उनका एक हाथ नहीं है और शर्ट की बांह झूल रही है। वहीं, विक्की अपने चोटिल हाथ से उनके उसी स्वील्स के साथ डांस कर रहे थे और दोनों हंस रहे थे। कैप्शन लिखा, 'हर परिस्थिति में खुशी ढूंढो।' इस पर भाभी रेशू जैन, गर्विता सधवानी, नायरा बनर्जी, अंजलि अरोड़ा, कनिका मान जैसी एक्ट्रेससे ने रिएक्ट किया और हंसी वाले इमोजी से बताया कि ये वीडियो कितना फनी है। वहीं लोगों ने भी समर्थ की तारीफ की कि वह ही ऐसा कर सकते हैं।

You may also like
मकर राशि वालों सावधान! 17 सितंबर को क्या होने वाला है आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव?
75 साल की उम्र में भी वे राष्ट्र निर्माण में लगे हैं, मैं उनकी प्रशंसा करता हूं : कृष्णमाचारी श्रीकांत
छत्तीसगढ़ : सचिन पायलट की तीन दिवसीय पदयात्रा की शुरुआत, भाजपा-चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के चित्रकार ने गोबर से बनाई पीएम मोदी की अनूठी पेंटिंग, जन्मदिन पर जीता दिल
कुंभ राशि वालों सावधान! 17 सितंबर को ये बड़ा बदलाव लाएगा आपकी जिंदगी में