रामपुर: यूपी के रामपुर में नए नवेली दुलहन और दूल्हे के बीच अजब विवाद की स्थिति बन गई। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि भड़की दुल्हन ने अपने मायके वालों को फोन कर बुला लिया। करीब दो घंटे तक गांव के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पंचायत चली। दूल्हे ने दुल्हन से माफी मांगी, तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद मायके वाले अपने घर वापस चले गए। आसपास के गांवों में इस घटना की बड़ी चर्चा है।
रामपुर के एक गांव में बीते शनिवार को युवक अपनी दुल्हन लेकर आया। ससुराल पहुंचते ही दुल्हन को गर्मी और उमस के कारण चक्कर आ गया। दूल्हे ने ये बात अपने दोस्तों को बताई। दोस्तों ने मजाक में कहा कि ये गर्भवती होने का लक्षण हो सकता है। युवक ने इसे सीरियसली ले लिया और मेडिकल स्टोर से प्रेग्नेंसी किट खरीद लाया। जैसे ही उसने अपनी पत्नी को ये किट दी, वह भड़क गई।
दुल्हन ने फोन कर मायके वालों को बुला लियादुल्हन ने अपनी भाभी को फोन कर शिकायत की। उसने अपने मायके वालों को ससुराल बुला लिया। कुछ ही देर में मायके वाले ससुराल पहुंच गए। उनकी दूल्हे के परिजनों से नोंकझोक हुई। मामला बिगड़ता कि उससे पहले ही गांव के कुछ लोगों ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को समझाया बुझाया। पंचायत बुलाई गई। शुरू में काफी गहमा-गहमी रही। दुल्हन अपनी बात पर अड़ी रही कि दूल्हे ने उस पर संदेह किया है, ऐसे में यह रिश्ता आगे कैसे चलेगा। वहीं, दूल्हे ने सफाई देते हुए कहा कि यह सब उसने किसी दुर्भावना से नहीं, बल्कि गलती से हो गया।

You may also like
Rashifal 15 july 2025: इन राशियों के जातकों के लिए दिन होगा मिला जुला, हो सकता हैं धनलाभ भी, जाने क्या कहता हैं राशिफल
हर सुबह खाएं पालक और देखिए पेट की परेशानियां कैसे हो जाती हैं गायब!
Government job: डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर निकली भर्ती, इस तारीख तक आवेदन करने का है मौका
अमेरिका में रहने वाली इंडियन मां ने 1 दिन में बनाया पूरे हफ्ते का खाना, देखकर यूजर्स ने कर दिया बुरी तरह ट्रोल
पाकिस्तान हुक्मरान नहीं करा पा रहे नालियां साफ, मानसून को लेकर अलर्ट के बीच गंदगी से जनता परेशान