पुणे: महाराष्ट्र में पुणे जिले के लोनावला में सनसनीखेज घटना सामने आई है। 23 साल की एक महिला का अपहरण किया गया। फिर चलती कार में उसके साथ बलात्कार किया गया। इसके बाद उसे सड़क के किनारे फेंक दिया गया। यह घटना शुक्रवार और शनिवार की रात को हुई। पुलिस ने इस मामले में 35 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे कई जगहों पर घुमाया और बार-बार उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कब की है घटना?
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को मुंबई से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित लोनावला के मावल इलाके के तुंगरली में हुई जो एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के सिलसिले में तुंगरली निवासी 35 वर्षीय एक व्यक्ति को पकड़ा है। महिला की शिकायत के अनुसार, वह उसी इलाके में रहती है और शुक्रवार रात को घर जा रही थी।
रेप के बाद पीड़िता को सड़क पर फेंका
अधिकारी ने बताया कि एक कार उसके पास रुकी और एक आदमी ने उसे जबरन अंदर खींच लिया। इसके बाद आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गया जहां चलती कार में उससे कथित तौर पर बलात्कार किया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे तुंगरली में अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया और बार-बार यौन हमला करने के बाद उसे शनिवार तड़के सड़क किनारे फेंक दिया गया।
पुलिस ने दर्ज किया केस
उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला ने लोनावला सिटी पुलिस थाने में जाकर उस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम) (बलात्कार) और 138 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि पीड़िता के दावों की पुष्टि की जा रही है।
महिला के दावे हकीकत से अलग-पुलिस
अधिकारी ने बताया कि महिला ने शुरू में दावा किया था कि तीन अज्ञात लोगों ने उसे जबरन कार में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया, लेकिन जांच के दौरान पता चला कि कार में केवल एक ही व्यक्ति था। उन्होंने बताया कि जांच से यह भी पता चला है कि आरोपी महिला को जानता था। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है। (इनपुट एजेंसी)

You may also like
जयंती विशेष : ठाठ बनारसिया, जिसने वाद विवाद संवाद और नामवर को बनाया अमर
सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष से रचनात्मक सहयोग की अपील : एसपी सिंह बघेल
मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ कराना बड़ी उपलब्धि : ज्वाला सिंह
बीसीसीआई के कप्तान के दिन गिनने का समय, सूर्यकुमार यादव की हो सकती है विदाई
भारत ने ड्रॉ के लिए कड़ी मेहनत की : बेन स्टोक्स