पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बाद सियासी गलियारों में एक बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। इस विवाद की केंद्र में हैं एलजेपी (रामविलास) की सांसद और बिहार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी हैं। जिन पर दो बार मतदान करने का गंभीर आरोप लगा है। इस आरोप की जड़ है एक तस्वीर, जिसे उन्होंने वोट डालने के बाद खुद साझा किया था। इसमें वो अपने दोनों हाथों की तर्जनी उंगली पर लगी स्याही दिखाती हुई नजर आ रही हैं। आमतौर पर, वोट डालने के बाद सिर्फ एक उंगली पर ही स्याही लगाई जाती है। उनकी इस हरकत ने चुनावी पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
दोनों उंगलियों पर स्याही से बवालसांसद शांभवी चौधरी की तस्वीर पटना के बुद्धा कॉलोनी स्थित सेंट पॉल स्कूल में हुए मतदान के बाद सामने आई, जहां उन्होंने अपने पिता अशोक चौधरी और मां नीता चौधरी के साथ वोट डाला था। इस तस्वीर में दोनों हाथों की उंगलियों पर स्याही का दिखना सीधे तौर पर चुनाव आयोग के नियमों पर सवाल खड़ा करता है। एक ही व्यक्ति के दो बार मतदान करना चुनावी कदाचार की श्रेणी में आता है और इसी 'असामान्य दृश्य' को लेकर विरोधी दल मुखर हो गए हैं। इस घटना ने सोशल मीडिया पर 'अलग स्तर के फ्रॉड' और 'लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने' जैसे शब्दों की बाढ़ ला दी है।
कांग्रेस-आरजेडी का तीखा हमलामंत्री अशोक चौधरी की बेटी सांसद शांभवी चौधरी की 'दोनों उंगलियों पर स्याही' वाले फोटो पर कांग्रेस और आरजेडी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और आरजेडी प्रवक्ता कंचना यादव दोनों ने ही एक्स पर तस्वीरों को साझा किया। सुप्रिया श्रीनेत ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'बिहार में NDA की सांसद शांभवी चौधरी पहली बार चुनाव में दोनों उंगलियों में इंक लगाई जा रही है। ये लोग चुनाव और लोकतंत्र की कितनी धज्जियां उड़ाएंगे?'

बिहार में NDA की सांसद शांभवी चौधरी
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) November 7, 2025
पहली बार चुनाव में दोनों उँगलियों में इंक लगायी जा रही है
यह लोग चुनाव और लोकतंत्र की कितनी धज्जियाँ उड़ायेंगे? pic.twitter.com/HPB2f4DYmV
वहीं, कंचना यादव ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'यह तो एक अलग ही स्तर का फ्रॉड चल रहा है। ये हैं LJP सांसद शांभवी चौधरी चौधरी। दोनों हाथों पर स्याही लगी हुई है। मतलब इन्होंने 2 बार वोट किया। जब यह बात सामने आ गई तो इनके पिता अशोक चौधरी इन्हें आँखों के इशारे से संकेत कर रहे हैं। चुनाव आयोग, यह सब कैसे हो रहा है? इसकी जांच कौन करेगा?'यह तो एक अलग ही स्तर का फ़्रॉड चल रहा है।
— Kanchana Yadav (@Kanchanyadav000) November 7, 2025
ये हैं LJP सांसद शांभवी चौधरी चौधरी। दोनों हाथों पर स्याही लगी हुई है। मतलब इन्होंने 2 बार वोट किया। जब यह बात सामने आ गई तो इनके पिता अशोक चौधरी इन्हें आँखों के इशारे से संकेत कर रहे हैं।
चुनाव आयोग, यह सब कैसे हो रहा है?
इसकी जाँच कौन… pic.twitter.com/SWs0vg4sYw
You may also like

ऑस्ट्रेलिया में नर्स कैसे बन सकते हैं, किस कोर्स में लेना होगा एडमिशन? यहां समझें पूरा प्रोसेस

ओलंपिक में पहले भी खेला जा चुका है क्रिकेट, इंग्लैंड ने जीता था स्वर्ण पदक

तनाव के बीच भारत और अमेरिका में हुई बड़ी डील, HAL ने तेजस विमानों के लिए 113 जेट इंजन खरीदने का लिया फैसला

राहुल गांधी द्वारा दी गई मशीन बंद, कैंसर से जूझ रहे मोची रामचैत ने मांगी मदद

राहुल गांधी को बिहार के 'ब' की भी समझ नहीं है: धर्मेंद्र प्रधान