रांची: झारखंड की राजधानीरांची अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के बड़े बाजार के रूप में फल फूल रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ब्राउन शुगर के इस काले कारोबार में पहले जहां महिलाएं और युवा शामिल रहते थे। अब इसमें बुजुर्ग भी संलिप्त हो रही हैं। रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में पुलिस की टीम ने छापेमारी कर जहां बुजुर्ग महिला ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। तो वही और चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दरअसल जिले के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के गंगानगर इलाके में ब्राउन शुगर का अवैध काला कारोबार चल रहा है। इस सूचना के बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई। पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ में कई अहम जानकारियां भी मिली है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
लंबे समय से ब्राउन शुगर का धंधा कर रही थी मोहिनी
कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने बताया कि राजधानी रांची में मोहिनी शर्मा जो 65 वर्ष से बुजुर्ग महिला है। उसके घर से ब्राउन शुगर की तस्करी की जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के गंगानगर रोड नंबर 1 नदी पार स्थित एक किराये के मकान में छापेमारी की, जिसमें ब्राउन शुगर तस्करी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।
इस गिरोह को मोहिनी शर्मा उर्फ मोहिनी देवी संचालित कर रही थी। उसी की निशानदेही पर गिरोह के और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। इनके पास से 36.70 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही 63640 रुपये कैश, चार स्मार्टफोन और एक बाइक जब्त किया गया है।
अपने घर में ही धंधा करती थी मोहिनी
डीएसपी ने बताया कि मोहिनी देवी उर्फ मोहिनी शर्मा अपने किराए के मकान में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री का काम कर रही थी। इसका पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। यह पहले भी ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री के मामले में जेल जा चुकी है। जब मोहिनी के घर पर छापेमारी की गई तो 10.10 ग्राम की ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया और एक स्मार्टफोन बरामद किया गया। इसके निशानदेही पर पहाड़ी मंदिर के पीछे पानी टंकी के पास छापेमारी की गई, जिसमें और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मोहनी की निशानदेही पर 4 लोग अरेस्ट
पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद मोहनी शर्मा की निशानदेही पर गिरोह के चार सदस्य को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हुए लोगों में सुमित तिर्की, पारस कुमार उर्फ गोलू, मोहम्मद इस्माइल और एक नाबालिक शामिल है। सभी ड्रग पैडलर सुखदेव नगर और पंडरा ओपी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

You may also like
Haryana में 3 दिन तक मचेगा मौसम का कहर! IMD ने जारी की रेड अलर्ट जैसी चेतावनी
लॉर्ड्स में फिर बजा केएल राहुल का डंका... ठोकी जबर्दस्त सेंचुरी, अंग्रेजों के पास नहीं है कोई जवाब
भारत को विश्व चैंपियन बनाने वाले इस क्रिकेटर की प्रतिभा दिलीप कुमार ने पहचानी थी
आशीष चंचलानी ने एली अवराम के साथ रिश्ते को किया ऑफिशियल, फैंस हुए खुश
कैंसर को लेकर डर नहीं, जागरूकता जरूरी : रांची समिट में बोले राज्यपाल संतोष गंगवार