डाइटिशियन श्रेया गोयल ने कहा कि अगर लिवर बचाना है तो खुद को 90 दिन दे दो। क्योंकि लिवर सेल्स खुद को रिजेनेरेट कर सकती हैं। इन उपायों से आप लिवर सिरोसिस से बच सकते हैं। जो कि लिवर खराब होने की आखिरी स्टेज है। इसके बाद ऑपरेशन करके ट्रांसप्लांट करवाना पड़ता है।
चीनी हटाएं
जो भी आप शुगर या हिडन शुगर खा रहे हैं, उसे तुरंत बंद कर दें। यह बारबेक्यू सॉस, केचअप, फ्रूट जूस, कॉर्न सिरप, ग्रेनोला बार, प्रोटीन बार में भी होती है। लिवर इस शुगर को भी फैट में बदल देता है। इसलिए सबसे पहले हर तरह की शुगर को बिल्कुल खत्म कर दें।
ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड
आपकी डाइट में ओमेगा 3 और ओमेगा 6 होना चाहिए। इसे 1:2 से 1:4 के अनुपात में रखें। ओमेगा 6 वाले फूड ज्यादा लेने पर इंफ्लामेशन बनाते हैं। वहीं ओमेगा 3 इंफ्लामेशन घटाने, ब्रेन, दिल और जोड़ों को सपोर्ट करता है।
पोलीफेनोल्स
पौधों से मिलने वाला पोलीफेनोल्स सोर्स लें, जैसे कि ग्रीन और रेड जूस। इसे बनाने के लिए घर पर मौजूद हरी सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते है। करी पत्ता, मोरिंगा, खीरा से ग्रीन जूस बना सकते हैं। चुकंदर, टमाटर, गाजर से रेड जूस बना सकते हैं। इनसे रोजाना 25 ग्राम फाइबर लें।
लिवर बचा लेंगे 5 काम
एक बार खाएं

तीन में दो बार केवल फाइबर खाएं और एक बार खाना खाएं। जिसे OMAD कहा जाता है। यह खाना हाई ग्रेन से भरा होना चाहिए। जो कि कॉम्प्लैक्स कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन होना चाहिए।
सोने से 4 घंटे पहले खाएं
रात को सोने से 4 घंटा पहले कुछ खाएंगे तो लिवर खुद ही ठीक हो जाएगा। इसलिए सोने से चार घंटे पहले ही दूध, सप्लीमेंट ले लें। खाना आप शाम 4- साढ़े चार बजे के करीब खा लें। 90 दिन में आपको फायदा मिल जाएगा।
डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित रील पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
You may also like
Tea Making Tips-चाय बनाते समय पहले दूध डाले या पानी, जानिए पूरी डिटेल्स
Travel Tips- क्या मानसून में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन चीजों को रखें अपने साथ
हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है ये 7 गुप्त संकेत, नज़रअंदाज़ किया तो हो सकता है पछतावा!
Travel Tips- स्विट्जरलैंड से कम नहीं हैं अमस का ये हिल स्टेशन, जानिए इसके बारे में
शेफ़ाली जरीवाला का निधन, अभिनेत्री की मौत की वजह अब तक साफ़ नहीं