नीमच: मध्य प्रदेश में बारिश से हाल-बेहाल हो चुके हैं। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। नीमच जिले में भारी बारिश के चलते गुंजाली नदी में बाढ़ आ गई। रतनगढ़ इलाके में नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। इस दौरान, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की गाड़ी नदी में बह गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अधिकारियों को सुरक्षित बचा लिया। इस घटना में BMO समेत तीन लोगों की जान बच गई।
सांडा माताजी के पास हुई घटना
स्वास्थ्य विभाग जावद के BMO डॉ. राजेश मीणा, डॉ. मोहन मुजाल्दे और ड्राइवर बोलेरो से गुंजाली नदी पार कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। ग्रामीणों की मदद से सभी सुरक्षित हैं। नीमच जिले के रतनगढ़ से लगभग 9 किलोमीटर दूर सांडा माताजी के पास यह घटना हुई। रतनगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के BMO, एक डॉक्टर और ड्राइवर बोलेरो गाड़ी से पुल पार करने की कोशिश कर रहे थे। तभी गाड़ी तेज बहाव में बह गई।
खजूर के पेड़ से अटकी गाड़ी
गाड़ी कुछ दूर बहने के बाद खजूर के पेड़ों में अटक गई। ग्रामीणों ने अधिकारियों को फंसा हुआ देखा और तुरंत उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने बोलेरो गाड़ी को भी नदी से बाहर निकालने में मदद की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में क्या दिख रहा
घटना से जुड़ा जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक बोलेरो गाड़ी नदी के तेज बहाव में फंसी हुई है। हालात इतने खराब दिख रहे हैं कि गाड़ी में मौजूद लोगों ने बिना देर किए छंलाग लगा दी। अगर खजूर के पेड़ से गाड़ी नहीं अटकती तो हालात कुछ और भी हो सकते थे।

You may also like
एकता की मार्मिक नाट्य प्रस्तुति “बुढ़िया का चश्मा“ का मंचन
जीएसटी की नई दरों से हरियाणा को होगा चार हजार करोड़ का लाभ:नायब सैनी
मुख्यमंत्री बोले बाढ़ पीड़िताें काे मिलेगी हर संभव मदद
एचईसी में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर रोक लगाए सरकार : नायक
राजगढ़ः गांव-गांव तक विकास पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता-राज्यमंत्री पंवार