नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मोंथा’ के तट से टकराने की शुरुआत हो गई है और इसे एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। तटीय जिलों में बारिश और तेज आंधी चल रही है। जैसे-जैसे यह तूफान जमीन के पास पहुंचेगा और तेज होता जाएगा। चक्रवाती तूफान आज यानी 28 अक्टूबर की शाम या रात में एक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में काकीनाडा के पास आंध्र प्रदेश के तट को पार कर सकता है। एनटीआर जिलाधिकारी जी. लक्ष्मीशा ने बताया कि आर्मी सहित सभी विभाग हाई अलर्ट पर हैं। उन्होंने बताया कि कई टीमें तैनात की गई हैं और समन्वय से काम कर रही हैं। हमने 180 पुनर्वास केंद्र तैयार रखे हैं, साथ ही मौसम की निरंतर निगरानी के लिए 24 ड्रोन भी तैनात किए हैं।
9 राज्यों में बारिश मचा सकती है तबाही
बता दें कि चक्रवाती तूफान मोंथा के असर से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक केरल, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। लोगों से इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है। समुद्री तट वाले इलाकों से मछुआरों को बाहर निकालकर उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।
दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में आज यानी 28 अक्टूबर को बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, शाम और सुबह में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। लोगों को इस दौरान अपने स्वास्थ्य का खासा ध्यान रखने की जरूरत है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में चक्रवात मोंथा का कोई असर नहीं दिखेगा। हालांकि, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत व ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। यहां तापमान तेजी से नीचे गिरेगा। देहरादून में अधिकतम तापमान आज 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल में 2 नवंबर तक मौसम रहेगा साफ
हिमाचल प्रदेश में 2 नवंबर तक मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है। साथ ही आज शिमला में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

You may also like

मुख्यमंत्री खांडू ने 64 उम्मीदवारों को सौंपा नियुक्ति पत्र

जांजगीर-चांपा : बलिदान रामशंकर पाण्डेय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

चार दिवसीय छठ महापर्व उगते सूर्य अघ्र्य के साथ हुआ संपन्न, पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय लोगों के सहयोग के लिए सीटीएम प्रबंधन ने किया आभार व्यक्त

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अनूपपुर: माँ नर्मदाँचल एक दिन विश्व पटल में जाना जायेगा- संत दादा गुरू