मूलांक 1
आज मूलांक 1 वालों को कार्यस्थल पर योजना बनाकर काम करने से लाभ होगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज को लेकर ज्यादा सतर्क रहना भी आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरी करने वालों की कार्यस्थल पर नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। लेकिन आपको अहंकार से बचना होगा, अन्यथा विरोधी इस बात का फायदा उठा सकते हैं और निजी रिश्तों में भी दूरियां बढ़ने लगेंगी।
मूलांक 2
आज के दिन मूलांक 2 वाले किसी बात को लेकर भावुक हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और किसी प्रिय व्यक्ति भावनात्मक जुड़ाव बढ़ने की संभावना है। शाम के समय आप परिवार के साथ ज्यादा समय बिता सकते हैं और साथ में कोई मनोरंजक कार्य कर सकते हैं। आपको आज पिता और जीवनसाथी से किसी मामले में विशेष सहयोग मिल सकता है। लेकिन अपनी सेहत का खास ख्याल भी जरूर रखें।
मूलांक 3

आज का दिन मूलांक 3 वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है। व्यापार के मामले में आप अपनी किसी योजना और कामकाज को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। दोस्तों का भी आज पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग प्रशासन, शिक्षा या सामाजिक क्षेत्र काम करते हैं उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी।
मूलांक 4

आज मूलांक 4 वालों को व्यापार और घर-परिवार के मामले में संयम रखने की जरूरत होगी। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। सोच-विचार करके फैसले लेने से ही लाभ मिलेगा। अगर परिवार या कार्यक्षेत्र में कोई विवाद चल रहा है, तो अब उससे मुक्ति मिल सकती है। तकनीकी कार्यों में भी सफलता प्राप्त होगी। व्यापार के मामले में संपर्क और जान पहचान बनाने से फायदा मिल सकता है और कोई अटका काम भी पूरा हो जाएगा।
मूलांक 5
आज मूलांक 5 वालों का दिन अच्छा रहेगा। आप जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। साथ ही, कार्यक्षेत्र में कई कार्यों को एक साथ पूरा कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में कोई यात्रा सफल हो सकती है। नेटवर्किंग या जान पहचान से फायदा प्राप्त होगा। किसी भी नए विचार को आगे बढ़ाने से पहले सही योजना बनानी जरूरी होगी। लव लाइफ के मामले में अपने साथी की भावनाओं का ख्याल रखें, वरना तनाव बढ़ सकता है।
मूलांक 6
आज का दिन मूलांक 6 वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। रिश्तों में तालमेल और प्रेम बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी आप सुखद समय बिताएंगे और घर पर किसी मित्र का आगमन हो सकता है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस मूलांक के विद्यार्थी शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको व्यापार में भी धन लाभ हो सकता है और साज, श्रृंगार व मनोरंजन में रुचि बढ़ेगी।
मूलांक 7

आज मूलांक 7 वाले का दिन खुशनुमा रहेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में आप अपने काम और योजनाओं को लेकर विचार विमर्श कर सकते हैं। आपकी रुचि तकनीकी कार्य, गूढ़ जानकारी या अध्यात्म संबंधी विषयों बढ़ सकती है। आपको कुछ समय एकांत में बैठने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। दूर रहने वाले रिश्तेदारों से भी आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।
मूलांक 8
आज के दिन मूलांक 8 वालों की मेहनत कार्यक्षेत्र में रंग लाएगी। कार्य की निरंतरता होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको संतुष्टि महसूस होगी। अगर पुराने समय में कोई निवेश किया था या किसी पुराने कानूनी मामले में आपको आज सफलता प्राप्त हो सकती है। अगर आप किसी मुसीबत का सामना कर रहे हैं तो उससे भी मुक्ति मिल जाएगी। ससुराल पक्ष से भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
मूलांक 9
आज मूलांक 9 वालों में एक खास जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई चुनौतीपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है। लेकिन इसके लिए आपको संयम रखना होगा तभी सफलता प्राप्त होगी। आप सामाजिक या सार्वजनिक कार्यों में हिस्सा भी ले सकते हैं, जिससे लाभ मिलने की संभावना है। परिवार के मामले में भी आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
You may also like
भारत बनाम इंग्लैंड: फैंस को भरोसा, लॉर्ड्स में तिरंगा लहराएगी टीम इंडिया
APY: इस योजना में आवेदन के लिए आपको चाहिए ये डॉक्यूमेंट, मिलती हैं मासिक पेंशन
मराठी-हिंदी विवाद कूदे राजस्थान के पूर्व CM गहलोत, बोले - "जब हम छोटे थे तब हम भी अंग्रेज़ी के ख़िलाफ़ थे, लेकिन...'
आखिर कौन सा आदेश बना अफसरों की नींद का दुश्मन? संस्था प्रमुखों को लैपटॉप सहित तलब करने की चेतावनी से मचा हड़कंप
Delhi News: 70वां जन्मदिन मनाकर...वकालत को कहा अलविदाः एडवोकेट दवे