Top News
Next Story
Newszop

Aaradhya ने दिल जीत लिया, Aishwarya की तरह हर मां को अपने बच्चे में डालने चाहिए ये संस्कार, मिलेगी फुल इज्जत

Send Push
ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या का एक वीडियो इन दिनों चर्चा में हैं। वीडियो में आराध्या एक दिग्गज एक्टर डॉ शिवा राजकुमार के पैर छूते नजर आ रही हैं। यह वीडियो SIIMA अवॉर्ड्स का बताया जा रहा है, जहां ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंची थीं। अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान मां-बेटी का डॉ शिवा राजकुमार से मिलना हुआ तो आराध्या ने पहले उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम किया और इसके बाद पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।

आराध्या को ऐसे देखकर लोग अब ऐश्वर्या के संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं। अगर आप भी पैरेंट हैं, तो ऐश्वर्या से सीख ले सकते हैं और छोटी उम्र से ही बच्‍चों को अच्‍छे संस्‍कार देने का काम शुरू कर सकते हैं। इस आर्टिकल में आज जानेंगे कि बच्‍चों को हम कौन-से संस्‍कार सिखाने चाहिए?

instagram/aishwaryaraibachchan_arb
पैर छूना image

पैर छूना बड़ों के प्रति आदर व्यक्त करने का एक बढ़िया तरीका है। छोटी उम्र से ही इसकी आदत बच्चों को डालनी चाहिए। यह एक ऐसा संस्कार है, जो आपके बच्‍चे के अंदर सकारात्‍मक भावना पैदा करता है और वो दूसरों का सम्मान करना सीखता है। पैर छूना के बाद बच्चो को बड़ों से जो आशीर्वाद मिलता है वो उन्हें तरक्की में सपोर्ट करता है।


अतिथि देवो भव: image

अतिथि देवो भव भारतीय संस्कृति की धरोहर है। ऐसे में अगर आप अपने बच्‍चे को कम उम्र से ही घर आए मेहमानों का आदर करना सिखाते हैं तो वो उसकी हर तरफ तारीफ होती है। बच्चों को छोटी उम्र में ही पूरे मन से खातिरदारी करनी आनी चाहिए। हर मां को अपने बच्चे को यह संस्कार सिखाना चाहिए।


आत्मनिर्भर image

अपने बच्‍चे को अपने काम खुद करना सिखाएं। यह एक ऐसा संस्कार है, जो बच्चे को आत्मनिर्भर बनाता है। छोटी-छोटी चीजों से आप उसे अपना काम खुद करना सिखा सकते हैं। खेलने के बाद अपने खिलौनों को जगह पर रखना, अपने कपड़े सही जगह पर रखना और अपने कमरे को खुद साफ करना कुछ बड़े उदाहरण हैं।


प्रकृति से प्रेम image

बच्चों को प्रकृति से प्रेम करना भी सिखाना चाहिए। इसके लिए आप बच्चों को साथ लेकर पेड़-पौधों को पानी दिलवा सकते हैं। बच्चों का पर्यावरण के साथ, प्रकृति के साथ प्रेम बने, इसके लिए समय-समय पर उनसे पौधे भी लगवाएं। देखते ही देखते यह उनके जीवन का हिस्सा बन जाएगा।


दूसरों की मदद image

छोटी उम्र से ही बच्चों को दूसरों की मदद करना सिखाएं। जब भी किसी को कुछ देना हो तो अपने बच्चों के हाथ से भी दिलवाओ। इससे बच्चों को देने की आदत पड़ेगी। ऐसा करने से बच्चों में असहायों की मदद की आदत बनेगी।

Loving Newspoint? Download the app now