मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के किठौर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। किठौर की गर्भवती महिला ने अपने पति और उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति न केवल खुद उसे प्रताड़ित करता रहा बल्कि दोस्तों को बुलाकर कई दिनों तक उससे दुष्कर्म कराता रहा। इस घटना के बाद महिला के गर्भ में पल रहे जुड़वा भ्रूण की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पांच दिन तक बंधक बनाने का आरोपपीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर पति और उसके साथियों ने उसे बंधक बना लिया। महिला का आरोप है कि उन्होंने उसके साथ पांच दिन तक लगातार दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की गई। इस कारण गर्भ में पल रहा जुड़वा भ्रूण समाप्त हो गया। इसके बाद महिला ने किठौर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस कार्रवाई पर सवालपरिजनों और पीड़िता ने मामले में पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने शुरू में कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में हाई लेवल अफसर के हस्तक्षेप पर मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि, इसके बाद भी अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
एसएसपी में आया मामलासोमवार को भारतीय किसान यूनियन (रोहटा) की महिला जिला अध्यक्ष गुलबहार अकबर दोनों पीड़िता महिलाओं को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के चलते अब तक न्याय नहीं मिल पाया है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मामले में थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You may also like
Navratri 2025 Parana: नवरात्रि का पारण कब और कैसे करें? जानें व्रत तोड़ने के शुभ समय व धार्मिक मान्यताएं
अज महानवमी पर कब करे व्रत का पार्न ? वीडियो में जानिए कन्या पूजन और हवं की सामग्री और शुभ मुहूर्त
महाराष्ट्र में तबाही का मंजर! पानी के सैलाब में बहे दूध पहुंचाने निकले किसान, वायरल VIDEO देख कांप जाएगा कलेजा
कोटा के डांडिया कार्क्रम में मुस्लिम लड़कियों को एंट्री ना मिलने से मचा बवाल, वायरल VIDEO ने इन्टरनेट पर छेड़ी धार्मिक जंग
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी: एक यात्रा का संक्षिप्त अवलोकन