गौहर खान ने कुछ हफ्ते पहले ही ऐलान किया था कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वह और जैद दरबार साल 2023 में एक बेटे के पैरेंट्स बने थे, जिसका नाम जेहान रखा। अब गौहर दूसरी बार प्रेगनेंट हैं। हाल ही उन्होंने व्लॉग शुरू किया है, जिसमें वह मां बनने के अपने सफर, मदरहुड और मुश्किलों के अलावा प्रेग्नेंसी से जुड़े कई मुद्दों पर बात करती नजर आएंगी। गौहर ने अपने पहले व्लॉग में मिसकैरेज के बारे में खुलासा किया और रो पड़ीं।
गौहर खान ने बताया कि बेटे जेहान के जन्म से पहले उनका एक बार मिसकैरेज हो गया था। यह उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था। इसके बारे में बात कर गौहर की आंखें भर आईं। गौहर का मिसकैरेज 9 हफ्ते के बाद हुआ था।
गौहर खान का मिसकैरेज पर खुलासा, रो पड़ीं
व्लॉग में गौहर कह रही हैं, 'एक बात है जो मैंने आज तक किसी को बताई नहीं। मैं बहुत हिम्मत करके बता रही हूं। जेहान से पहले मेरा एक मिसकैरेज हुआ था। उस फीलिंग के बारे में अभी क्या ही बताऊं। इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मेरे लिए यह कबूल करना बहुत मुश्किल था कि 9 हफ्ते बाद ही मैंने बच्चे को खो दिया। यानी दो महीने से ज्यादा वक्त में। यह बहुत मुश्किल था।'
जेहान को नैचुरली कंसीव किया
गौहर ने फिर बताया कि उन्होंने जेहान को नैचुरली कंसीव किया था, और इसे वह भगवान की मेहर मानती हैं। उन्होंने उन महिलाओं को सलाम किया, जो मदरहुड के दौरान काफी मुश्किलें सहन करती हैं।
दूसरी बार मां बनने वाली हैं गौहर खान
गौहर और जैद दरबार ने अप्रैल 2025 में ऐलान किया था कि वो जल्द ही दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर करने के लिए उन्होंने बहुत ही प्यारा और क्यूट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। गौहर और जैद ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। जैद दरबार पेशे से एक सोशल मीडिया पर्सनैलिटी और कोरियोग्राफर हैं। वह मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं।

You may also like
Corona Patients In India Update: कोरोना के मरीजों की संख्या में और बढ़ोतरी, बीते 24 घंटे में इतने लोगों ने कोविड-19 वायरस की वजह से गंवाई जान
Dhoom 4: 'धूम 4' को निर्देशित करेगा ये डायरेक्टर, रणबीर कपूर के साथ बॉलीवुड में पहले भी दीं हिट फिल्में
उर्दू शिक्षक की हत्या के लिए मौलाना ने दी थी सुपारी, दो किलर के साथ गिरफ्तार
यूपी में शिक्षामित्रों की बढ़ेगी सैलरी, इन 12 अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आईपीएल 2025 : इस बार फैंस को आरसीबी से खिताबी जीत की उम्मीद, मंदिर में चल रही विशेष पूजा