Next Story
Newszop

केला नहीं बढ़ाता शरीर की चर्बी, सही टाइम पर सेवन है जरूरी, आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट ने दिए टिप्स

Send Push
केला एक सुपरफूड है, लेकिन कई लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करने से बचते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि यह फल वजन बढ़ाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं यह गलत है।
क्या केला बढ़ता है वजन image

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का कहना है कि केला खाना गलत नहीं होता। ये आपका वजन नहीं बढ़ाता है। बस जरूरी है कि इसका सेवन करते समय कुछ चीजों को ध्यान में रखा जाए। 90sके दौरान एक गलती ये की गई है कि हमने सभी को बोल दिया कि यह बहुत मीठा होता है इसलिए इसे खाने से वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में इसे लोगों ने खाना बंद कर दिया। लेकिन ऐसा नहीं है। केला आपके वेट गेन के लिए जिम्मेदार नहीं होता है।


देखें वीडियो-​


गायनेकोलॉजिस्ट से दूर रखने में मददगार image

इसके अलावा उन्होंने कहा, एक दिन में एक केला खाने से आप स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologist) से भी दूर रह सकती हैं। वीडियो में उन्होंने बताया, मैं यूटेरस और हार्मोन से संबंधित कई समस्याएं देख रही हूं। अगर आप एक दिन में एक केला खाते हैं तो इससे आप एक गायनेक डॉक्टर को दूर रखने में सफल हो सकती हैं। यह आपके हार्मोन को रेगुलेट करने में आश्चर्यजनक काम करता है।


इन लोगों को नहीं खाना चाहिए केला image

केला खाने से पहले आपको अपनी बॉडी टाइप को जानना जरूरी है और उसी के अनुसार इसका सेवन करें। उन्होंने कहा कि अगर आप काफी बॉडी (Kapha Body) के हैं तो इसके सेवन से बचें, क्योंकि केला आपके डाइजेशन को कम कर देगा औरआपको और अधिक सुस्त बना देगा।

लेकिन अगर आपका बॉडी टाइप वात और पित्त (Vata or Pitta Body) है तो यह फल आपके लिए सुपर फूड साबित होगा। लेकिन इन लोगों को भी ये ध्यान रखना होगा कि एक दिन में एक ही केला खाएं।


केले का कब और कैसे करें सेवन image

अब बात आती है कि केले का सेवन कैसे किया जाए। इस बारे में भी न्यूट्रिशनिस्ट ने अपने फॉलोअर्स और यूजर्स को जानकारी दी है। उनका कहना है कि केले को हमेशा दिन के पहले भाग में खाएं। इसे कभी भी दूध या दही के साथ मिक्स न करें। केवल केला खाने से आपको अधिकतम लाभ मिलेंगे।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now