Next Story
Newszop

आज का राशिफल 30 जून 2025 : वृषभ, कर्क और कुंभ को चंद्र मंगल योग से मिलेगा जबरदस्त लाभ, आज कई स्रोतों से होगी आय

Send Push
Aaj Ka Rashifal 30 June 2025 : 30 जून का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, कर्क और कुंभ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा जहां पहले से मौजूद मंगल ग्रह के साथ चंद्र मंगल योग का निर्माण होगा। आज मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में कई शुभ योग बनने जा रहे हैं। और तो और आज धन लक्ष्मी योग भी बन रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल विस्तारपूर्वक।
​मेष राशि, जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं image

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। कारोबार से जुड़े लोग अपनी योजनाओं पर गंभीरता से काम करेंगे। नौकरी में अगर कोई जिम्मेदारी दी जाए तो उसका ठीक से निर्वहन करें। गलती की गुंजाइश न रखें। अपने कीमती समय को ऐसे ही बैठकर न बर्बाद करें। जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। आपकी कोई पुरानी योजना फिर से चल निकलेगी। बच्चों की भावनाओं को समझन का प्रयास करें। उनसे संयम के साथ बातचीत करें।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।


​वृषभ राशि, आर्थिक लाभ होने के आसार image

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको आर्थिक लाभ मिलने के आसार हैं। किसी पुराने निवेश से आपको फायदा हो सकता है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर पैसों को लेकर चिंता बनी हुई थी तो आज आपको राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। परिवार के सुझावों को ध्यान से सुनें और समझकर ही फैसले लें, वरना नुकसान हो सकता है। नौकरी तलाश रहे लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है। कोई काम मुश्किल पैदा कर सकता है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।


​मिथुन राशि, निवेश का विचार कर सकते हैं image

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। अगर कोई दोस्त आपको निवेश की सलाह देता है तो उस पर विचार कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है तो आज सुलह की पहल कर सकते हैं। अगर मन में गुस्सा भी है तो भी शांति बनाए रखें। किसी पुराने मसले को लेकर परिवार में आपकी कोई गलती सामने आ सकती है इसलिए सच्चाई से सामना करने को तैयार रहें।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। शिवा जाप माला का पाठ करें।


​कर्क राशि, आज आपकी मेहनत रंग लाएगी image

कर्क राशि के जातकों की सेहत आज ठीकठाक रहेगी। अगर किसी पुरानी बीमारी से परेशान चल रहे थे तो आज कुछ राहत महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं तो सीनियर लोगों से बात करें। आपकी मेहनत रंग लाएगी। पूरे मन से प्रयास करें। घर के कार्यों में भी आप जिम्मेदारी से हिस्सा लेंगे। अगर पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो आज वापस मिलने के आसार हैं। अपने कार्यों पर ध्यान दें।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी जी को नियमित जल अर्पण करें और दीया जलाएं।


​सिंह राशि, कार्यक्षेत्र में आएगी तेजी image

सिंह राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही कोई परेशानी खत्म हो सकती है, लेकिन नई संपत्ति खरीदने की योजना फिलहाल टल सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ प्रगति होगी जिससे मन खुश रहेगा। बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाना नुकसानदेह हो सकता है इसलिए सतर्क रहें। भाई-बहनों से किसी काम में मदद लेनी पड़ सकती है। संयम से काम लें। जल्दबाजी न करें।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।


​कन्या राशि, प्रमोशन मिलने के आसार image

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा हो सकता है। घर में किसी विवाद को आप बातचीत से सुलझाने में सफल रहेंगे। रिश्तों में आईं दूरियां भी कम होंगी। किसी जरूरी कार्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलने के बाद मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण तनाव हो सकता है इसलिए बचकर रहें। समझदारी से काम लें, हालात बेहतर होंगे।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लें।


​तुला राशि, माता-पिता की सलाह से लें आर्थिक फैसले image

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने से आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें, क्योंकि तनाव और भागदौड़ आपको थका सकते हैं। अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश सफल हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुकून रहेगा। कार्यक्षेत्र पर ध्यान से काम करें। कोई भी आर्थिक फैसले माता-पिता से राय लेकर ही लें।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।


​वृश्चिक राशि, वाहन सुख मिल सकता है image

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मामलों में सकारात्मक संकेत भी लेकर आएगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। बेवजह की चिंता छोड़कर अपने काम पर ध्यान लगाएं। व्यापारी वर्ग को कुछ उतार-चढ़ाव झेलने पड़ सकते हैं, लेकिन खर्चों को संभालने में वे सक्षम रहेंगे। नया वाहन खरीदने की आपकी इच्छा भी पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के विचारों को समझें। उन्हें कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।


​धनु राशि, ससुराल से मिल सकता है लाभ image

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ पुराने पल यादों में लौट सकते हैं। ससुराल पक्ष की ओर से आर्थिक लाभ मिल सकता है। जो छात्र विदेश में पढ़ाई के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सलाह मानकर किए गए कामों से सम्मान मिलेगा। कारोबार में नई योजनाओं की दोबारा शुरुआत हो सकती है। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार जरूर करें, वरना नुकसान हो सकता है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।


​मकर राशि, सेहत का रखें खास ख्याल image

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतनी जरूरी है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के चलते तनाव हो सकता है, लेकिन सहयोगी और टीम की मदद से आप समय पर काम पूरा कर लेंगे। पारिवारिक जीवन और पेशेवर जिम्मेदारियों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। खुद को संयमित और व्यवस्थित रखें।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

Loving Newspoint? Download the app now