गिरिराज सिंह ने क्या कहा
गिरिराज सिंह ने वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह भारत है, यहां चुनाव आयोग के नियम लागू होते हैं, है ना? जब बुर्का पहने कोई महिला आधार कार्ड बनवाने जाती है, तो क्या वह अपना चेहरा नहीं दिखाती? जब वह एयरपोर्ट जाती है या कहीं रिजर्वेशन कराने जाती है, तो क्या वह चेहरा नहीं दिखाती? जब वह सरकारी योजनाओं का लाभ लेने जाती है, तो क्या वह चेहरा नहीं दिखाती?'
पहले मतदान, फिर जलपान!
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) November 6, 2025
अपने बूथ पर पहला मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व की शुरुआत की।
आपसे भी आग्रह है ..बिहार के निरंतर विकास और सुशासन के लिए मतदान अवश्य करें। pic.twitter.com/nov7Yp7iGU
'क्या यह पाकिस्तान या बांग्लादेश है...'
बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज ने आगे कहा कि क्या यह पाकिस्तान या बांग्लादेश है, क्या यह इस्लामिक देश है या धर्मनिरपेक्ष देश? यह एक धर्मनिरपेक्ष देश है। अगर यहां वोटिंग के दौरान किसी पर भी शक होगा तो उन्हें अपना चेहरा दिखाने को कहा जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने बिहार चुनाव के दौरान बुर्के में फर्जी मतदान का पता लगाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के इस्तेमाल पर जोर दिया। इस कदम का उद्देश्य पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सामाजिक सद्भाव और विकास सुनिश्चित करना है।
#BiharElection2025 | Siwan | "I want everyone to vote," says Hina Shahab, mother of RJD candidate in Raghunathpur constituency, Osama. pic.twitter.com/4eiC1HoUhN
— ANI (@ANI) November 6, 2025
गिरिराज के बयान पर क्या बोले चिराग
वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर चिराग पासवान ने रिएक्ट किया है। केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि यह बेवजह हिंदू-मुस्लिम मुद्दा बनाने की कोशिश है। उन्होंने बिहार में मतदाताओं से वोट डालने और लोकतंत्र के इस उत्सव में हिस्सा लेने की अपील की।
#WATCH | Patna | On #BiharElections, Union Minister and LJP(RV) Chief Chirag Paswan says, " I urge everyone to exercise their Right to Vote. I would like it if Bihar witnessed record voting in the first phase today. After you (Congress) raise discrepancies or complaints about… pic.twitter.com/sAQcfHReZ6
— ANI (@ANI) November 6, 2025
चिराग ने कहा कि मैं सभी से अपील करता हूं कि वे अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करें। मुझे उम्मीद है कि बिहार में पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग होगी। राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर चिराग पासवान ने कहा कि अगर कांग्रेस को अपने दावों पर इतना भरोसा है, तो उन्हें कोर्ट जाना चाहिए, न कि चुनाव आयोग की प्रक्रियाओं पर सवाल उठाना चाहिए।
#WATCH बिहार: बख्तियारपुर निर्वाचन क्षेत्र में मंजू सिन्हा परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थापित बूथ संख्या 287 पर मॉक मतदान चल रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। pic.twitter.com/RfTfyv5reT
कांग्रेस पर चिराग पासवान का पलटवार
चिराग ने कहा कि कांग्रेस वोटिंग में गड़बड़ी या शिकायतें उठा रही। इस पर इलेक्शन कमीशन अगर कुछ कदम उठाता है, फिर भी उनको समस्या है। अगर उन्हें अपने पास मौजूद जानकारी पर इतना भरोसा है, तो उन्हें अदालत जाना चाहिए। बिहार में गुरुवार को पहले चरण का मतदान जारी है।
बिहार में फर्स्ट फेज के लिए 121 सीटों पर वोटिंग
बिहार चुनाव में पहले फेज को लेकर 121 सीटों पर वोट डाले जा रहे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से अधिकतर 36,733 ग्रामीण इलाकों में हैं। पहले चरण में 3.75 करोड़ से ज्यादा मतदाता 1,314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
You may also like

अठारह F-16 लड़ाकू विमानों की कीमत मात्र 102 रुपये, इस देश ने तो बिक्री का रिकॉर्ड ही तोड़ दिया, कारण जानें

स्पेनिश व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने 'नमो भारत कॉरिडोर' का किया दौरा, तकनीक और संचालन को सराहा

ऐतिहासिक मतदान: बिहार में पहले चरण में 64.66 फीसदी वोटिंग, मुख्य चुनाव आयुक्त बोले- 1951 के बाद सबसे ज्यादा

भारत का रुख कर सकती जापान की सुपर फॉर्मूला रेसिंग, भारतीय मोटरस्पोर्ट को मिलेगी जबरदस्त रफ्तार

सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को कैंटर ने मारी टक्कर, मौत




