सेहत के फायदेमंद होने से साथ ही खरबूजा टेस्टी भी लगता है लेकिन शर्त है कि यह पका हुआ, मीठा और रसीला होना चाहिए। अब परफेक्ट खरबूजा खरीदना हर किसी को नहीं आता है। इस बीच कंटेंट क्रिएटर डेकोर दीदी ने वीडियो शेयर कर मीठा खरबूजा खरीदने का तरीका बताया है। इनमें 2 उंगली वाला तरीका ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होगा।
2 उंगली का गेप
सेहत के लिए फायदेमंद खरबूजा खरीदने के लिए डेकोर दीदी ने पहली ही ट्रिक में 2 उंगली वाला तरीका बताया है। यानी कि, खरबूजा की धारियों में 2 उंगली का गेप बताता है कि यह पूरी तरह से पक चुका है। काटने पर मीठा और रसीला निकलेगा। तो धारियां देखकर आप मीठे तरबूज को पहचान सकते हैं।
दबाकर करें चेक
दूसरी ट्रिक में आपको खरबूजे को दबाकर देखना है अगर यह हल्का प्रेस करने पर ही दब जाए तो समझ जाएं कि खाने के लिए तैयार है। लेकिन अगर खरबूजा बहुत ज्यादा दब रहा है तो यह खराब और गला हुआ भी हो सकता है। तो बहुत ज्यादा दबने वाला खरबूजा भी ना खरीदें।
वजन से अंदाजा लगाएं

डेकोर दीदी कहती हैं कि खरबूजा को खरीदने से पहले आप उसे उठाकर देखें। अगर यह हल्का गलता है तो समझ जाएं कि पका हुआ है और इसमें बीज भी कम होंगे। ज्यादा भारी खरबूजा कच्चा निकल सकता है, तो यह चीज चेक करना बिल्कुल भी ना भूले।
भूरे जाल को देखें
डेकोर दीदी के मुताबिक खरबूजे के ऊपर अगर भूरे जाल बने हुए तो यह मीठा और पका हुआ होगा। इसके अलावा खरबूजे का कलर भी देखना चाहिए। अगर खरबूजे का कलर गहरा है तो समझ जाएं कि मीठा है। खरबूजा हरे रंग और चिकना है तो वह फीका हो सकता है। इसलिए इसे न खरीदें।
देकोर दीदी ने बताई ट्रिक्स
इन चीजों पर भी दे ध्यान
- स्टेम की मदद से मीठा खरबूजा पहचानना भी आसान है। अगर स्टेम आसानी से दब जाए तो समझ जाएं कि खरबूजा मीठा है। छेद और गली स्टेप वाला खरबूजा ना खरीदें।
- खरबूजे का निचला हिस्सा डार्क है तो यह प्राकृतिक रूप से पका हुआ है। अगर यह सामान्य है तो ना खरीदें क्योंकि ये केमिकल वाले खरबूजे हो सकते हैं।
- खरबूजे से तेज खुशबू आ रही है तो समझ लें कि मीठा होगा, लेकिन खुशबू हल्की है तो समझ लेना चाहिए कि कम मीठा हो सकता है।
- खरबूजे को देखकर मीठा होने की पहचान करने के लिए उसकी धारी पर गौर करें क्योंकि बिना धारी वाला खरबूजा थोड़ा कच्चा हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।
You may also like
पुरुष यह कैसे जान सकता है की कोई महिला उसके प्रति सेक्सुअल आकर्षण महसूस कर रही है। जरूर पढ़ें इसे ♩
Pahalgam Terror Attack: Religious Extremism Strikes at Humanity and Kashmiriyat in Brutal Massacre
सास ने जिंदगी में कभी नहीं किया था मेकअप, बहू ने मेकओवर कर बदल दी सूरत, देखकर नाचने लगे ससुर–Video ♩
Business ideas: एक कमरे में 5 कंप्यूटर लगाकर शुरू करें ये काम.. फिर हर महीने होगी लाखों में कमाई ♩
पहलगाम हमला : खौफनाक यादें ताजा, 2000, '02 में भी हाई-प्रोफाइल यूएस विजिट के दौरान हुआ था अटैक