Cancer Horoscope Today 6 May 2025: आज कर्क राशि का करियर राशिफल : कर्क राशि के लिए आज का दिन बिजनेस और करियर के मामले में बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपको आज कमाई के कई अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग जल अथवा पेय पदार्थ का काम करते हैं उनकी कमाई में आज वृद्धि होग। लेकिन कमाई के साथ ही साथ आज आपका खर्च भी बना रहेगा। आपको आज सेहत और वाहन पर भी खर्च करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज कुछ सकारात्मक अवसर प्राप्त होंगे। सुख साधनों की प्राप्ति के लिए भी धन खर्च कर सकते हैं। आज कर्क राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : घर परिवार के मामले में आज कर्क राशि के जातकों को अपने निकट सगे संबंधियों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप आज प्रेमपूर्ण समय बिता पाएंगे और आपको आज ससुराल पक्ष से भी पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कोई चिंता परेशानी भी आज दूर हो सकती है आपको आज किसी शुभ काम में भाग लेने का भी मौका मिल सकता है। बच्चों की शिक्षा और करियर को लेकर आपको ध्यान देना होगा। आज कर्क राशि की सेहत : आज कर्क राशि के लोगों को शीतल पेय से परहेज रखना होगा। आपको आज सर्दी जुकाम से संबंधित समस्या होने की आशंका है। वैसे आज बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज कर्क राशि के उपाय : कर्क राशि के जातकों को आज घी का दीपक जलाकर हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
You may also like
समुद्रशास्त्र के अनुसार अगर स्त्री के नाभि पर ऐसा निशान है तो वे होती है बहुत भाग्यशाली, पलट जाएगी किस्मत 〥
बिहार: कटिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, बारातियों से भरी स्कॉर्पियो की ट्रैक्टर से टक्कर, 8 की मौत
Weather update: राजस्थान के कई जिलों में आज भी आंधी बारिश का अलर्ट, लोगों को गर्मी से मिली राहत, जाने कैसा रहेगा आगे मौसम
चूहा समेत 5 चीजें सपने में दिखे तो समझिए खुलने वाला है भाग्य, मां लक्ष्मी हो गई हैं मेहरबान 〥
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव से ईरान क्यों है बेचैन?